रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) कोरोना संकट के दौरान विप्र फाउंडेशन लोगों की मदद के लिए आगे आकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सर्वजन के लिए उपलब्ध करवा रहा है। विप्र फाउंडेशन रायगढ़ के अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि संकट के समय में विप्र फाउंडेशन भारत के द्वारा पूरे देश में 108 ऑक्सीजन कंसंटे्रटर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा व उनकी टीम द्वारा लिए गए निर्णय को चरितार्थ करने के लिए विप्र फाउंडेशन रायगढ़ कटिबद्ध है। इसके तहत विप्र फाउंडेशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राधा सुनील शर्मा खरसिया की ओर से दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सरकारी हॉस्पिटल में दान स्वरूप दिए गए है। वहीं विप्र फाउंडेशन रायगढ़ के सदस्यों द्वारा सर्व समाज के लोगों के सहयोग के लिए एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विप्र फाउंडेशन के समलेश्वरी मंदिर रोड स्थित कार्यालय में उपलब्ध कराया गया है। नियमानुसार आवश्यकता पडऩे पर कोई भी वहां से संपर्क कर प्राप्त कर सकता है। अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि इसके अलावा सूखा राशन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिस किसी को आवश्यकता हो वह संपर्क करके एक निश्चित मात्रा का राशन प्राप्त कर सकता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

