🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बंगाल की हिंसा को लेकर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

On: May 28, 2021 10:38 AM

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) बंगाल में समूह विशेष पर लगातार हो रही हिंसा, लूट और हत्या की घटनाओं के खिलाफ पूरे देश में माहौल आक्रोशित होता जा रहा है। चुनाव परिणामों के पहले और उसके पश्चात शुरू हुआ हिंसक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस तरह की घटनाओं से देश के विभिन्न प्रदेशों में लोग आक्रोशित, आंदोलित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसके खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर है। बंगाल में चल रहे इस हिंसक और आपराधिक सिलसिले को रोकने के लिए बिलासपुर में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के जरिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया। यह ज्ञापन देने के लिए पहुंचने वालों में विभिन्न समाजों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। डा प्रफुल्ल शर्मा के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में चल रही घटनाओं पर विराम लगाने के लिए कठोर कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। कलेक्टर की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता को ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ प्रफुल्ल शर्मा की अगुवाई में सर्वश्री प्रदीप देशपांडे प्रदीप शर्मा दिलीप शर्मा धीरेंद्र दुबे गणपति रॉयल राजीव अग्रवाल प्रकाश जी उचित सूट संजय भट्ट डॉ ललित मखीजा तथा विशाल पावा सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment