🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ पुलिस ने किए कई मोबाईल रिकवर पत्रकार अनिल आहूजा ने अपनी गुम मोबाईल मिलने पर दिया एसपी संतोष सिंह और रायगढ़ पुलिस को साधुवाद

On: May 28, 2021 5:16 PM

रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) जिले की कमान की संभालते ही आईपीएस संतोष सिंह ने अपने कार्यकाल में रायगढ़ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है कल ही कई मोबाइल धारकों को उनके गुम मोबाइल साइबर सेल की विशेष टीम ने रिकवर कर एसपी श्री सिंह के माध्यम से उन्हें वितरित किये है। जो कि पुलिस की पारदर्शिता और ईमानदार छवि को जनता के सामने प्रस्तुत करता है। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष अनिल आहूजा ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने अभी तक कई मोबाइल धारकों को उनके गुम मोबाइल बरामद कर उन्हें सौपा है उसमें से एक मोबाइल धारक मै भी हूं विगत 14 मार्च 2021 को भी मेरा मोबाइल जो कि कही गिर गया था जिसकी लिखित शिकायत मैने चक्रधर नगर थाना प्रभारी और साइबर सेल में की थी। कोविड 19 जैसी महामारी के बीच मे इस टीम ने कड़ी मेहनत करके मात्र 74 दिन के अंदर रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने मेरे मोबाइल नंबर को ट्रेसिंग कर मोबाइल बरामद कर 28 मई शुक्रवार को मुझे सूचित करके साइबर सेल में मेरी मोबाइल को दिया गया। इसके लिए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ,सीएसपी अविनाश ठाकुर ,साइबर सेल की टीम के प्रभारी प्रधान आरक्षक राजेश पटेल ,ब्रजलाल गुर्जर,धनंजय कश्यप, दुर्गेश सिंह ,महिला आरक्षक मेनका चौहान एवं रायगढ़ पुलिस को बधाई प्रेषित करते हुए और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment