रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अन्तर्गत दिनांक 27/05/2021 को ग्राम बोकीटोला पतरापारा में एक युवक अपनी पत्नी की इसलिए डंडे से पीटकर हत्या कर दिया क्योंकि उसकी पत्नी रात को सब्जी बनाने से इंकार की । आरोपी को रैरूमा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । रिपोर्टकर्ता *महेश एक्का पिता पौलूस एक्का उम्र 25 वर्ष ग्राम बोकीटोला पतरापारा* दिनांक 27/05/2021 को चौकी रैरूमा में सूचना दिया कि उसके *चचेरे भाई अभिलाल एक्का* उसकी पत्नी की डंडे से मारकर हत्या कर दिया है । सूचना पर चौकी प्रभारी जेम्स कुजूर घटनास्थल पहुंचे । सूचनाकर्ता महेश एक्का बताया कि दिनांक 27/05/2021 के सुबह करीब 06:00 बजे इसका चचेरा भाई अभिलाल एक्का घर आकर बताया कि मुझसे बड़ी गलती हो गई है । पूछने पर बताया कि *क्षमा एक्का (32 वर्ष)* अब इस दुनिया में नहीं है । तब उसके साथ उसके घर क्षमा एक्का को देखने गया । अभिलाल के घर में उसकी पत्नी क्षमा एक्का घर अंदर जमीन में मृत पड़ी थी माथा, सिर मे चोट लगा था देखकर अभिलाल एक्का से क्या किये हो पूछने पर अभिलाल एक्का बताया कि बीते रात्रि (दिनांक 26/05/2021) को अपने पत्नी क्षमा एक्का को सब्जी बनाने के लिए बोला, सब्जी नहीं बनाने पर गुस्से में आकर क्षमा एक्का को बांस के डंडा से सिर माथा में मार कर हत्या कर दिया । रिपोर्टकर्ता महेश एक्का के रिपोर्ट पर आरोपी अभिलाल एक्का के विरूद्ध अप.क्र. 98/2021 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी *अभिलाल एक्का पिता चमारा एक्का उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बोकीटोला पतरापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

