🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित ने मुक्तिधाम के खराब शव फ्रीजर को सुधारने कलेक्टर से अनुरोध किया

On: May 29, 2021 10:57 AM

मनेंद्रगढ़ (वायरलेस न्यूज़) मुक्तिधाम परिसर में शव को रखने के लिए फ्रीजर कुछ महीनों से खराब है ,
इसके चलते यहां शव को अधिक देर रखने से उस से दुर्गंध आने लगती है और पोस्टमार्टम होने में भी काफी दिक्कत होती है .उक्त स्थल को प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित किया जाना चाहिए .
इस संबंध में भाजपा महामंत्री रामचरित द्विवेदी ने कलेक्टर कोरिया का ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा है कि पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शवों को रखने की व्यवस्था थी लेकिन वहां अतिरिक्त कक्ष बन जाने के बाद अब शव रखने की व्यवस्था मुक्तिधाम परिसर में की गई है.लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि जहां शव रखे जाते हैं वहां काफी गंदगी है फ्रीजर भी खराब पड़ा हुआ है.जहां मशीनें रखी हुई है वहा भारी गंदगी जमा है लेकिन साफ सफाई की ओर किसी का ध्यान नहीं है.मुक्तिधाम परिसर में बने शेड में पेड़ टूटकर गिरे हुए काफी समय हो चुका है उसे हटाने का ख्याल किसी को नहीं आ रहा.इसके साथ ही साथ लंबे अरसे से पोस्टमार्टम गृह के सामने शेड लगाने की मांग की जा रही है लेकिन पता नहीं क्यों जिम्मेदार लोगों का इस ओर ध्यान ही नहीं जा रहा है.पोस्टमार्टम गृह के सामने शेड ना होने से वहां मृतक के परिजनों को होने वाली असुविधा का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. वर्षा काल और गर्मी में तो वहां मृतकों के परिजनों को काफी असुविधा होती है इसके अलावा पोस्टमार्टम गृह के आसपास भी भारी गंदगी जमा है उसे भी साफ करवाया जाना बेहद जरूरी है .भाजपा मंडल महामंत्री ने इस दिशा में कलेक्टर कोरिया से त्वरित पहल करने का अनुरोध किया है.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment