मार्गदर्शक ही नहीं पिता तुल्य थे डॉ नायक – अरुण मालाकार
डॉ नायक का जाना कॉन्ग्रेस पार्टी की बड़ी क्षती – उत्तरी जांगड़े
बेबाक निर्भीक जमीनी नेता थे डॉक्टर नायक – सूरज तिवारी
अनुशासन पसंद कार्यकर्ताओं की पहचान प्रखर वक्ता का जाना राजनीति के एक युग का अंत – गोल्डी नायक
पूर्व जल संसाधन मंत्री माननीय डॉ शक्राजीत नायक के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि डॉक्टर साहब का चले जाना एक युग का अंत है, कांग्रेस संगठन को बड़ी क्षती है, डॉक्टर नायक ना केवल मेरे मार्गदर्शक रहे हैं बल्कि वह मेरे पिता तुल्य थे। संगठन विस्तार और बड़े चुनाव में मैं निरंतर उनसे मार्गदर्शन लेता रहा। डॉक्टर साहब के साथ संघर्ष के दिनों के राजनीतिक सफर और उतार-चढ़ाव स्मरणीय हैं, ऐसे कई चुनाव है और राजनीतिक घटनाएं हैं जहां वह हमेशा मेरे लिए ढाल बनकर तटस्थ रहे, जिला कांग्रेस परिवार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि है। ईश्वर नायक परिवार को संबल प्रदान करें।
सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी ने कहा बाबूजी डॉ नायक जी का आशीर्वाद और उनकी मेहनत ने मुझे बड़ी जीत की ओर अग्रसर किया था , राजनीति में उनकी तरह कर्तव्यनिष्ठ अनुशासन पसंद व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है । आज भी वरिष्ठ जन मुझे उनकी कार्यशैली की तरह कार्य करने की सलाह देते हैं वह हमेशा हमारे आदर्श रहेंगे। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े ने कहा कांग्रेस पार्टी में उनकी कमी को पूरा कर पाना मुश्किल है। डॉक्टर नायक जी को मेरे और मेरे परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि है। ईश्वर से कामना है कि परिवार जन को दुख सहने की असीम शक्ति प्रदान करें।
वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी ने डॉ नायक के निधन पर दुख संवेदना व्यक्त की और कहा की एक दौर था जब डॉक्टर साहब के सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को मिला तो कई बड़ी विकट परिस्थितियों में डॉक्टर नायक जी का सहयोग मार्गदर्शन भुलाए नहीं भुला जा सकता, पक्ष हो या विपक्ष डॉक्टर साहब की राजनीति क्षमता कार्यशैली अपनत्व सभी उनके मुरीद थे। बेबाक, निडर , आक्रमक और बहुत ही शिक्षित अनुभवशील नेताओं मे इनकी गिनती होती थी, मेरा उन्हें शत-शत नमन है ।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री उनके परिवारिक सदस्य गोल्डी नायक (संपादक) ने कहा कि छात्र राजनीति में आने के बाद सबसे पहले डॉ नायक जी के सानिध्य में जुड़ने और उनके मार्गदर्शन का सौभाग्य मिला। छोटे से कॉलेज चुनाव से लेकर संगठन के चुनाव नगर पंचायत और विधानसभा लोकसभा चुनाव में उनकी सलाह उनका मार्गदर्शन हमने निरंतर पाया है। एनएसयूआई के सदस्य से लेकर जिला कांग्रेस के महामंत्री तक के सफर में उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा रहा है। मुझे स्मरण है इस सत्र विधानसभा चुनाव में तबियत खराब होने के बाद, अपने बेटे प्रकाश नायक को रायगढ़ से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद भी बरमकेला क्षेत्र में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी के लिए गांव-गांव में जाकर कार्यकर्ताओं और आम जनता को यह विश्वास दिलाया कि जैसे प्रकाश चुनाव लड़ रहे हैं वैसे हमारी बहू उत्तरी जांगड़े भी चुनाव लड़ रही है, आपको कांग्रेस को वोट देना है , जीतने के बाद उत्तरी कुछ गलती करेगी तो उसका कान में पकडूंगा, आप मुझ पर विश्वास करें। इस उम्र में भी उनके दौरे, उत्साह भरे भाषण, भाषण में कड़कपन, अनुशासन हर कार्यकर्ताओं को नामजद पहचानना उनको सम्मान देना उसे भुलाए नहीं भूला जा सकता, आप हमेशा हमारे दिलों में राज करेंगे। आप को शत-शत नमन है।
राजनीति के ध्रुव पूर्व मंत्री डॉ शक्राजीत नायक जी के निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़, सारंगढ़ कोसीर बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

