कान्हा तिवारी,
जांजगीर -नवीन शिक्षक संघ ने राज्य स्तर पर शिक्षा विभाग मे हर साल होने वाले स्थानान्तरण पर लगे रोक को हटाने की मांग शासन से किया है इस संबंध मे जानकारी देते हुए जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी ने बताया की प्रदेश के शिक्षक विगत दो साल से स्थानान्तरण हेतु प्रयास कर रहे है लेकिन स्थानान्तरण पर लगी रोक को शासन स्तर से नही हटाया जा रहा है जिससे दूर दराज मे रहने वाले शिक्षक शिक्षिकाओ को भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है आपसी स्थानान्तण व पति पत्नि स्थानान्तरण करवाने वालो के साथ ही साथ गंभीर बीमारी से ग्रसित कर्मचारी भी आपदा के इस कठिन दौर मे अपने परिवार वालो के साथ रहना चाह रहे है लेकिन स्थानान्तरण पर रोक लगने के कारण दूरस्थ जिलो मे रहने वाले कर्मचारियो को भारी परेशानि हो रहा है व स्थानान्तरण नही हो पा रहा है नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से स्थानान्तरण प्रक्रिया को प्रारंभ करने के साथ ही स्थानान्तरण नियम मे इस बार आदिवासी विभाग के कर्मचारियो का भी शिक्षा विभाग की शालाओ मे पदस्थापन करने की मांग की है ताकी दूर दराज मे रहने वाले शिक्षको को अपने घर व मुख्यालय के आस पास कार्य करने का मौका मिले नवीन शिक्षक संघ की ओर से उमा जाटव गिरिश साहू ज्योति सक्सेना सुमनलता यादव रफीक अली विक्रान्त साहू रामस्वरूप साहू दिनेश साहू ने मांग का समर्थन किया है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.05छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)
Uncategorized2026.07.05राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया*
Uncategorized2026.07.05हाईटेक बस स्टैंड में निगम की बड़ी कार्रवाई,2022 से किराया नहीं चुकाने वाले 19 बस संचालकों के कार्यालयों पर जड़े ताले*
Uncategorized2026.07.04बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज,रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य*


