रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ के पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक प्रकाश नायक के पिता डॉ शक्राजीत नायक का आज बालाजी अस्पताल रायपुर में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज रायपुर के इस अस्पताल में किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने शनिवार की सुबह 9.50 पर अपनी अंतिम सांस ली।
डॉ शक्राजीत नायक रायगढ़ से कांग्रेस के विधायक थे। परिसीमन से पहले सरिया विधानसभा के समय में वहां से वे लगातार विधायक रहे। हालांकि पहले वे भाजपा से दो बार तथा कांग्रेस से एक बार फिर रायगढ़ विधानसभा में जब विलय हुआ तब इन्हें रायगढ़ से टिकट दिया गया और फिर यहां से विधायक बने। शुरुआत से भाजपा के कद्दावर नेताओं में जाने जाने वाले नायक ने अजीत जोगी की सरकार बनने पर 12 विधायकों के साथ कांग्रेस प्रवेश किया और जलसंसाधन मंत्री बने, तब से निरंतर इसी पार्टी में रहे। वर्तमान में रायगढ़ से उनके बेटे प्रकाश नायक कांग्रेस के विधायक हैं।वायरलेस न्यूज परिवार ने डॉ नायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

