सूरजपुर (वायरलेस न्यूज़) केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री और सूरजपुर से सांसद श्रीमती रेणुका सिंह ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को रसोई गैस वितरकों, कर्मचारियों को कोरोना योद्धा का दर्जा देने तथा टीकाकरण में प्राथमिकता प्रदान करने का अनुरोध पत्र लिखा है।
श्रीमती सिंह ने अपने पत्र में गैस वितरकों के कार्यों की सराहना करते हुए लिखा कि इस वैश्विक महामारी के दौर की विषम परिस्थितियों से जूझते हुए वितरक एवं उनके कर्मचारियों ने सातों दिन 24 घंटे दिन रात घर पहुंच सेवा का कार्य किया ।
श्रीमती सिंह ने छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों के वितरक और उनके कर्मचारियों कर्मचारियों को टीकाकरण में प्राथमिकता और कोरोना योद्धा का दर्जा देने का अनुरोध किया है।
सांसद प्रतिनिधि राजेश तिवारी सूरजपुर ने बताया कि श्रीमती रेणुका सिंह ने व्यक्तिगत रूचि लेकर जल्द ही इस पर निर्णय लिए जाने की जानकारी दी। एलपीजी ट्रेड वितरक समूह छत्तीसगढ के अनुरोध पर वितरकों की इस मांग के लिये सहयोग देने श्रीमती रेणूका सिंह व सांसद प्रतिनिधि राजेश तिवारी का सभी सदस्यों ने आभार प्रगट किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

