रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) दिनांक 27.5.2021 के दोपहर सारंगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर बरदाहा स्टाप डेम नाला किनारे आरोपी दिनेश यादव पिता बुद्धू राम यादव उम्र 25 वर्ष साकिन बरदरहा थाना सारंगढ़ के पास से 40 लीटर महुआ शराब कीमती 4,000 रूपये जप्त किया गया । जानकारी के अनुसार थाना सारंगढ़ के प्रधान आरक्षक टीकाराम खटकर हमराह आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर, विमल जांगड़े के साथ देहात व टाउन रवाना हुये थे, तभी इन्हें ग्राम बरदरहा के दिनेश यादव नाम के व्यक्ति गांव के स्टाप डेम नाला किनारे अवैध शराब बनाकर बिक्री के लिए छुपाकर रखने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कर दिनेश यादव को पकड़े । अवैध शराब बिक्री के संबंध में दिनेश यादव से पूछताछ करने पर नाला किनारे स्थित झाड़ी से 15 लीटर क्षमता वाली डालडा के डिब्बा, 10 -10 लीटर क्षमता वाली जरकिन एवं 5 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरा कुल मात्रा *40 लीटर करीब 4,000 रूपये* को निकाल कर पेश किया और अवैध रूप से बिक्री करना स्वीकार किये, जिसे जप्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

