रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरिया एवं रायगढ़ विधान सभा के पूर्व विधायक छत्तीसगढ़ के पूर्व सिंचाई मंत्री, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पिताश्री डॉ.शक्राजीत नायक के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने उनके निधन को ना केवल रायगढ़ जिला बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। मंत्री उमेश पटेल ने कहा है कि डॉ.शक्राजीत नायक उच्च शिक्षित, जुझारू एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी राजनीतिज्ञ थे I वे विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक के रूप में भी चुने गए थे I उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सबके लिए प्रेरक था। डॉ. नायक के निधन पर मैं गहन शोक व्यक्त करता हूं।
डॉ शक्राजीत नायक जी का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति- अनिल शुक्ला
रायगढ़ जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने डॉ शक्राजीत नायक जी के निधन पर गहरा शौक संवेदना वयक्त करते हुए कहा कि एक दौर था जब डॉक्टर साहब के सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को मिला तो कई बड़ी विकट परिस्थितियों में डॉक्टर साहब जी का सहयोग एवं मार्गदर्शन भुलाया नहीं जा सकता पक्ष हो या विपक्ष डॉ साहब की राजनीति बेबाक और निडर रही बहुत ही शिक्षित अनुभव शील नेताओं में इनकी गिनती होती थी डॉ शक्राजीत नायक न केवल मेरे मार्गदर्शक रहे है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

