🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा आठ लाख का अवैध कबाड़ लोड ट्रक

On: May 30, 2021 2:45 PM

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा हाइवे पर वाहनों की सघन जांच के निर्देश पर *दिनांक 29.05.2021 को* घरघोड़ा पुलिस द्वारा घरघोड़ा-लैलूंगा रोड *औराईमुडा चौंक पर* वाहनों की जांच किया जा रहा था, इस दौरान *ट्रक वाहन क्रमांक NL-01-L-1264* को रोक कर चेक किया गया जिसमें लोहा, टीना वगैरह कबाड समान लोड था । वाहन चालक *टिंकु मिश्रा पिता विरेन्द्र मिश्रा उम्र 31 वर्ष सा. जमशेदपुर (झारखंड)* को कबाड के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया और न ही लोड़ कबाड के संबंध में कोई कागजात नहीं पेश किया जिससे घरघोड़ा पुलिस द्वारा चोरी की संपत्ति होने के संभावना पर वाहन चालक से ट्रक वाहन की जप्त कर वाहन का वजन कराया गया । वाहन में *कबाड समान कुल 18.460 MT कीमती करीब ₹7,73,289* को जप्त कर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध इस्त.क्र. 07/2021 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भा.द.वि. की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

कार्रवाई में टीआई घरघोड़ा अमित सिंह के हमराह रहे सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment