रायगढ़।ओडिशा से लगे क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की बिक्री व निर्माण की शिकायत को लेकर एसपी संतोष सिंह द्वारा प्रभारियों को प्रभावी करने के निर्देशन दिये गये हैं, जिस पर पुसौर पुलिस द्वारा आज *ग्राम टपरदा* में बड़ी कार्यवाही की गई है, अवैध रूप से महुआ शराब की भट्ठी बनाकर शराब बेचने वाले 4 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया है तथा पुलिस टीम द्वारा 14 भट्ठी को तोड़ा गया और करीब 60 बोरी महुआ पास को पूरी तरह से नष्ट किया गया है । आरोपियों द्वारा तैयार 210 लीटर महुआ शराब व महुआ बनाने के पात्र की जब्ती पुसौर पुलिस द्वारा की गई है । जानकारी के अनुसार पुसौर थाना इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली थी कि *ग्राम टपरदा सुतिया बालपुर खार खेत में* कुछ व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बना रहे हैं । सूचना को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा एवं डीएसपी गरिमा द्विवेदी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन पर थाने से पर्याप्त बल व गवाहों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की पुसौर पुलिस द्वारा घेराबंदी किया गया । मौके पर शराब बना रहे चार व्यक्ति 1- मोहनलाल खूंटे पिता सरजू खूंटे उम्र 25 वर्ष 2- सनत कुमार निषाद पिता धनसाय निषाद उम्र 26 वर्ष 3- मंगता खूंटे पिता रामस्वरूप खुंटे उम्र 65 वर्ष तीनों निवासी ग्राम टपरदा थाना पुसौर 4-मोहन लाल उरांव पिता रूपलाल उरांव उम्र 47 वर्ष निवासी कलमा थाना चंद्रपुर जिला जांजगीर चाम्पा को पकड़े । पुलिस टीम द्वारा आसपास करीब 14 महुआ शराब की भट्टी को तोड़ा गया और वहां रखे करीब 60 बोरी महुआ पास को नष्टीकरण किया गया । मौके पर आरोपियों द्वारा तैयार किए गए *210 लीटर महुआ शराब कीमती ₹21,000 एवं 06 नग एलमुनियम गंज, तवा, रस्सी , छरक, पाइप* को जप्त कर थाने लाया गया है । आरोपियों पर धारा 34(1),(क)(च)] 34(2), 59( क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक कुंवर टोप्पो, नरेन्द्र सिदार, आरक्षक संदीप भगत, लक्ष्मी पटेल, हरिशंकर नायक, सुरेश सिदार, चन्द्रशेखर लोधा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

