🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

7 वर्षों में मोदी जी ने 65 वर्षो से लंबित योजनाओं को पूरा करने सफल में रहे: पूनम सोलंकी

On: May 30, 2021 2:59 PM

विपक्षी दलों के साथियो से विचारो में मतभेद हो सकता है लेकिन राजनीति में मन भेद का स्थान नही होना चाहिए । भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने मोदी सरकार के सात बरस पूरे होने पर ब्यौरा उपलब्ध कराते हुए कहा कि आजादी के बाद जनता ने कांग्रेस को 50-60 बरस तक मौका दिया l .कार्यो का अध्यन कर जनता कांग्रेस व भाजपा के मध्य कार्य करने की शैली का स्पष्ट अंतर समझ सकती है l मोदी सरकार को दिया गया एक एक वोट किस तरह राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभा रहा है l पूर्ण बहुमत की वजह से भाजपा वर्षो से लंबित पड़े कार्यो को पूरा कर पाई l इन सात वर्षों में भाजपा ने 65 वर्षो से लंबित देश का सबसे बड़े सरदार सरोवर बांध को पूरा करते हुए उसका नामकरण लौह पुरुष पटेल के नाम पर किया गया l चीन के डर से रोके गए देश के सबसे लंबे 9.15 किमी भूपेंद्र हजारिका सेतु का निर्माण कार्य पूरा किया l वर्षो से अटके हुए देश की सबसे लंबे सुरँग चनानी -नौशेरा का कार्य पूरा हुआ l
2008 से चिनाब नदी पर विश्व की सबसे ऊंची रेल्वे ब्रिज का लंबित कार्य पूरा किया l 45 सालों से सेना को उसके हक से वंचित रखने वाली योजना वन रेंक वन पेंशन को मोदी सरकार ने लागू किया l 2014 से पहले केवल तीन शहरो की जनता को मेट्रो सेवाआ का लाभ मिलता था l 2014 से 2019 के मध्य
मुम्बई चेन्नई जयपूर कोच्चि हैदराबाद लखनऊ अहमदाबाद नागपूर शहर भी मेट्रो ट्रेन की सेवा से जुड़ गए l मेट्रो ट्रेन का रुट 2014 मे km 250 से बढ़कर मोदी कार्यकाल में 2019 के दौरान 650 km हो गया l मोदी सरकार ने 5 साल मे 400 km का रुट बना के पूर्ण कर दिया l किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12 करोड़ सिनियर सिटिजन छोटे सीमान्त किसानों को 6 हजार रुपए पेन्शन की व्यवस्था की गई l मोदी सरकार द्वारा आजादी के बाद पहली बार अन्नदाताओ के लिये पेंशन योजना लागू की गई l मोदी ने कार्यकाल के चार बरसो में आंबेडकर के सम्मान में महू में जन्म भूमि नागपूर में दीक्षा भूमि मुम्बई में चैत्य भूमि दिल्ली में कर्म भूमि लंदन में बाबा साहेब स्मारक का निर्माण कर उन्हें यथो चित सम्मान दिया l मोदी सरकार ने देश का पहला 14 लेन राजमार्ग दिल्ली – मेरठ एक्सप्रेस वे मात्र 1 एक साल 4 माह मे पूर्ण कर दिया l देश का प्रथम जल मार्ग गंगा नदी में बनारस से हल्दीया के मध्य चार बरसो में ही शुरू हो गया l
भरुच जिले मे नर्मदा नदी पर देश का सबसे लम्बा एक्स्ट्रा डाज्ड ब्रिज का निर्माण पूर्ण किया l देश का सबसे बडा 75 मेगावॉट का सोलर प्लांट यूपी के मिर्जापुर मे पूर्ण हुआ l विश्व का सबसे उचित मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिट सरदार पटेल का समय से कार्य पूर्ण हुआ l 2014 तक शहर से जुड़े 70% गांवो की बिजली 2018 तक बढ़कर 95% हो चुकी l 1947 से नेशनल हाइवे 21000 km से 65 सालो मे बढ़ कर 2014 तक 91285 km हुआ लेकिन मोदी के सात बरसो में 44% बढ़कर 131326 km हो गया l 2016 में देश का पहला न्यूक्लिअर सबमरीन नौसेना मे शामिल करने से विश्व का छटवा देश बना l 6 नये सबमरीन खरीदने का समझौता किया जा रहा है l 2014 तक 55% घरों में अर्थात 13 करोड़ वैलिड गैस कनेक्शन था जो 2019 तक बढ़कर 90% घरों तक अर्थात 25 करोड़ कनेक्शन हो गए l चीन को पछाडते हुए चेन्नई में इंटिग्रेटेड कोच फैक्ट्री बनाई गई lजो विश्व की सबसे बड़ी रेल फैक्ट्री बनी l यहाँ 2919 कोच का रिकार्ड निर्माण किया गया l नासा ने सेटेलाईट पिक्चर के आधार पर जारी रिपोर्ट मे बताया कि पर्यावरण के मामले में भारत और चीन की स्थितियाँ सुधरी है lअर्थात विकास के साथ पर्यावरण का भी ख्याल रखा गया l 50 सालो से 22600 शहीदो के सम्मान मे नेशनल वार मेमोरियल बनाये जाने की मांग लंबित रही जिसे मोदी सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में पूरा किया गया l 2013 में भारतीय पुंजी निवेश 1 ट्रिलियन की तुलना में अब 2018 मे बढ़कर 2 ट्रिलियन हो गया हैं l 2014 मे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 30 हजार मिलियन डालर से बढ़कर 2018 मे 136 हजार मिलियन डालर हो गया जो पहले की तुलना में 450% अधिक है l 2014 मे ग्रामीण सडक से केवल 55% बस्तियां जुड़ी हुई थी वर्तमान में 91% बस्तियां जुड़ गई l 2014 में ग्रामीण क्षेत्रों मे शौचालय 38% से बढ़कर 2018 मे 95% हो गया l देश कि सबसे बड़ी गैस वितरण योजना का लोकार्पण करते हुए 400 जिले को नेटवर्क से जोडा गया l 2002 मे अटल सरकार ने भारत का सबसे लम्बा 4.9 km रेल सह सडक पूल डिब्रुगह असम मे बौगिबेल का कार्य शुरू किया लेकिन चीन के दबाव की वजह से कांग्रेस सरकार में लंबित रहा l उसे भी मोदी सरकार ने अब पूर्ण करा दिया l काँग्रेस की सरकारों ने कहा कि पैसे पेड पर नहीं लगते लेकिन 1998 मे अटल सरकार ने सुखोई लडाकु विमान मोदी सरकार ने राफेल लडाकु विमान खरीद कर बताया कि देश कितना ताकतवर है l पूर्व वर्ती सरकारों ने कुल 52 सेटेलाईट लाँच किये थे मोदी सरकार ने 4.5 साल मे अब तक देशी विदेशी मिलाकर 270 सेटेलाईट लाँच किये l इंदिरा राजीव सोनिया राहुल ने
अमेठी में ऊँचाहार रेल्वे लाईन का वादा किया लेकिन उसे पूरा मोदी सरकार ने किया l 6 हॉर्स पावर की तुलना में 12 हजार हार्स पावर का दमदार इंजन मोदी सरकार के कार्यकाल की देन है l l 1988 से 26 सालो तक भारतीय रेल में चलने वाली ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की स्पीड अधिकतम 150 km प्रति घंटा रही l जिसे बढ़ाते हुए मोदी सरकार ने t-18 ट्रेनो को 180 km की गति से चलाकर दिखाया l मोदी सरकार के कार्यकाल में 1.19 लाख गाँवो के ग्राम पंचायत को आप्टिक फायबर सिस्टम से जोडा गया l उज्जवला योजना के तहत 31 करोड LED बल्ब को सस्ते दर मे वितरित किया गया l प्रधानमंत्री सडक योजना से अब तक 1.80 लाख किमी सडक निर्माण कार्य पूरा किया गया l देश का पहला रेल विश्वविद्यालय वडोदरा बनाए जाने भारत विश्व का तीसरा देश बना l 1980 से भारतीय सेना के लिए आवश्यक पहली गहन जलमग्न बचाव वाहन (DSRV) नौ सेना को 2018 में मोदी सरकार की वजह से मिल पाया l मोदी की सफल विदेश नीति की वजह में पहली बार 20 सालो में विदेशी निवेश चीन की तुलना में अधिक हुआ l भारत में 38 बिलियन डालर के मुकाबले चीन में 32 बिलियन डालर का निवेश रहा l बोफोर्स घोटाल उजागर होने की वजह से 30 सालो से लंबित सेना को आवश्यक हल्के हाविज्वर तोप उपलब्ध कराया गया l जन धन योजना से अब तक 31.31 करोड़ गरीबों का बैंक में खाता खोला गया एक माह में 18 करोड़ खाता खुलने को विश्व रिकार्ड है l उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण गरीब महिलाओं को 6 करोड़ GPG गैस दिया गया l मुद्रा योजना के तहत लघु छोटे उद्योग को 10 लाख का लोन 12 करोडो लोगो को दिया गया l पिछली सरकारो ने माल्या नीरव मोदी चौकसे जिंदल जय प्रकाश ग्रुप जैसे बड़े उद्योगपतियों को ही लोन देने में रूचि दिखाई l जोजीला लेह कारगिल लद्दाख तक एशिया की सबसे लंबी सुरँग का निर्माण सेना के लिए आवश्यक था lपकिस्तान चीन सहित आतंकियो के डर से यह लंबित रहा l इसे पूरा कर लिया गया l पूर्ववर्ती सरकारों ने पाक प्रेम की वजह से 1960 से किसान गंगा हैड्रोपावर (330 मेगावॉट ) को रोका था इसे मोदी सरकार ने किया l कृषि भूमी हेल्थ कार्ड योजना लागू की गई l इसके तहत किस जमीन किब मिट्टी में कौन सी फसल कम लागत पर लाभदायक होगी खेती के लिए खाद की मात्रा कितनी होगी l इस संबंध की जानकारी मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही l 50% नुकसान होने पर फसल बीमा योजना का लाभ मिलता था अब किसान को यह लाभ 33% नुकसान पर हासिल हो सकता है l कलाबजारी रोकने युरिया को नीम कोटेड किया अब देश मे युरिया की कोई कमी नहीं है l युनिवर्सल अकाउंट नम्बर UAI से करोडो श्रमिक को EPF खाता खोल कर फंड ट्रान्सफर आसान बनाया ताकि भ्रष्टाचार को रोक कर श्रमिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके l मेक इन इंडिया के करण विश्व का दुसरा मोबाईल उत्पाद देश बना l 2013-14 में 3% के मुकाबले 11% मोबाईल उत्पादन कर दूसरा स्थान हासिल करने का गौरव हासिल किया l 2013-14 में सोलर ऊर्जा उत्पादन 3350 GWS के मुकाबले मोदी सरकार ने आठ गुना बढ़ाते हुए 25872 Gws कर विश्व में दुसरा स्थान हासिल किया l बिजली उत्पादन में 2013-14 के मुकाबले 40% वृद्धि करते हुए रुस को पछाड कर विश्व में तीसरा स्थान हासिल किया l
65 सालो में 77 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के मुकाबले चार सालो में ही एक करोड़ पचास लाख आवास गरीबों को दिया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत -एक रुपया महिना शुल्क से दो लाख का दुनिया का सबसे सस्ता बीमा शुरू किया जिससे 15 करोड़ लोग लाभान्वित हुये l लाखो स्कूलो और ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत माता बहनो व गरीबों के लिये 10 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया l 2014 तक भारतीय रेल स्टेशन मे एस्लेटेर कि संख्या 199 थी जो 2019 तक 603 हो गई l 2014 तक भारतीय रेल स्टेशन मे लिफ्ट की संख्या 97 थी मोदी सरकार ने 2019 तक इसकी संख्या 445 कर दी l पिछले 40 सालो से रेल दुर्घटनाओ को कम करने हेतु मानवरहित रेलवे क्रोसिंग बन्द करने का काम लंबित रहा मोदी सरकार के कार्यकाल में 8948 मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग हटाये गए l यूपीए के दस सालों 2004-14 के मध्य भारतीय रेल ने मात्र 413 रेल रोड ब्रिज और अंडर ब्रिज का निर्माण किया और मोदी सरकार के पांच साल 2014-19 के मध्य तीन गुना ज्यादा 1220 का निर्माण पूर्ण हुआ l पांच साल मे 118 नये मेडिकल कालेज खुले है l PG हेतु 5000 सीटें और MBBS हेतु 18643 सीटें बढ़ाई गई
यूपीए के अंतिम बजट 2013-14 के दौरान टोटल आय के मुकाबले कर्ज 25% लिया गया और व्यय खर्च में बतौर ब्याज देनदारी का हिस्सा 24% था इसके मुकाबले 2018-19 में मोदी सरकार द्वारा पेश किए बजट में टोटल आय में कर्ज का हिस्सा 19% और व्यय खर्च में ब्याज का हिस्सा 18% है l इतने कम समय में लोन कम करने का रिकार्ड मोदी के मुकाबले विश्व के किसी भी सर्वोच्च नेता का नाम नही है l मोदी सरकार के कार्यकाल में राजकोषीय घाटा औसत 3.4% और राजस्व घाटा 2.2% है पिछली सरकार के औसत से 30%कम है l बजट में इतना कम घाटा पूर्ववर्ती सरकारों में कभी नही रहा l 1967 में पहली बार लोकपाल की मांग उठी l इंदिरा ने 1971 मे राजीव ने 1985 मे संसद मे पेश किया और दो तिहाई से ज्यादा बहुमत होते हुये भी लटका दिया और अब 52 साल बाद मोदी सरकार ने प्रथम लोकपाल पद पर पिनाकी चंदघोष की नियुक्ति की है l मोदी सरकार ने अब तक 1500 से ज्यादा निरर्थक अप्रचलित पुराने कानूनो को रद्द कर दिया जो आज के दौर में अप्रासंगिक थे l1600 पुराने कानूनो को भी रद्द करने हेतु चिन्हित किया गया हैं पिछले 65 साल मे मात्र 1301 पुराने कानूनो को रद्द किया गया था l मोदी के फ्रेंडली विदेशनीति की वजह से जापान एक लाख करोड़ रुपए की लागत लगा रहा है l इस राशि से बुलेट ट्रेन का कार्य मुम्बई औऱ अहमदाबाद के मध्य प्रगति पर है l केंद्रीय कर्मचारीयो क़े ग्रेड 3 और 4 में इंटरव्यू सिस्टम खत्म कर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर रोक और प्रमाणपत्र की छायाप्रति मे स्वप्रमाणित जैसे नियम बनाया गए ताकि छात्रों को अधिकारीयो क़े चक्कर लगाने से निजात मिल सके l 2014 तक जनरिक (जन औषधी ) दवा केंद्र की संख्या 80 थी आज यह बढ़कर 5000 हो चुकी l यहां 70% तक सस्ता दवा मिलता है हार्ट क़े स्टेंट मे 80% दाम मे कमी की गई l 2013 मे प्रति व्यक्ति आय 86647 रुपये से बढ़कर आज 125367 रूयये हो गई l यह आय पहले की तुलना में अनुमानित 45% अधिक हुई l स्टेंडर्ड एंड पुअर S & P विश्व विख्यात रेटिंग एजेंसी ने 10 साल बाद भारत कि रैंकिंग में सुधार किया पहली बार BBB – किया 2017 में यह रेटिंग देश कि अर्थव्यवस्था मजबुती ऑर सुधार को प्रदर्शित करता है l विश्वविख्यात रेटिंग देने वाली एजेंसी मुडिस ने 2004 के बाद 2017 में पहली बार भारत को AA2 श्रेणी में रखा ये देश कि अर्थव्यवस्था में सकारात्मक सुधार औऱ विकास सुधार के लिये दिया जाता है l विश्व बैंक ने व्यापार में सूगमता (easy of doing business)में भारत की रैंकिंग 2014 में 134 थी अब 2018 में सुधर कर 77 पर आ गई l यह मोदी सरकार के व्यापार में सरकारी हस्तक्षेप बाधा व भ्रष्टाचार कम होने की वजह से हो सका l संयुक्त राष्ट्रसंघ UN ने मोदी को सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान चेम्पियन्स आफ द अर्थ 2018 में दिया है जो कि मोदी द्वारा 121 देशों को साथ लाकर बनाया गये आंतराष्ट्रीय सोलर गठबन्धन के लिये और सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिये दिया गया l अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष IMF की रिपोर्ट 2017 में कहा गया कि दुनिया कि सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है ऑर पिछले तीन साल में बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे कम कर्ज लिया है l प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था वाले देशों में अब भारत को 58 वा स्थान हासिल है जो कि 2014 में 71 वे स्थान पर थी 13 देशो को पीछे छोडते हुए देश मे स्वस्थ प्रतियोगी बिजनेस का माहौल बनाया गया l
खाद्य सुरक्षा साफ पानी शौचालय निर्माण ऑर स्वच्छता अभियान की वजह से संयुक्त राष्ट्रसंघ UN रिपोर्ट 2017 के अनुसार देश में पाँच से कम उम्र के बच्चो कि मृत्यु में 25% कमी हुई है l अंतराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संस्था 2017 की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता विमानक बाजार निर्माण केंद्र बन गया है l देश स्टील उत्पादन के मामले में पहली बार जापान को पीछे छोड कर दुसरा स्थान हासिल किया l देश मे चीनी उत्पादन के मामले में बढ़ोतरी कर ब्राजील को पछाड़ते हुए विश्व मे पहला स्थान हासिल किया l आटोमोबाईल बाजार में जर्मनी को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया
I मोदी जी की मार्मिक अपील पर 1करोड़ 15 लाख लोगो ने गैस सबसिडी छोड दिया यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है l 2013 – 14 में सिर्फ 3.8 करोड़ लोगो ने इन्कम टेक्स रिटर्न जमा किया था l 2017 -18 में 6.86 करोड़ लोगो ने इनकम टेक्स रिटर्न जमा किया जो कि 2013_14 से 80% ज्यादा है लोगो ने सालाना 2.5 लाख रुपए कमाया है जबकि 2 लाख कामाने से तुलना करे तो 120% ज्यादा होगा l यदि इसी प्रकार चार- पाँच सालो में 80- 120 % बढ़ोतरी का प्रयास 1947 से जारी होता तो आज हमारा भारत विकसित राज्यो में सबसे आगे होता l

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment