रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 30/05/2021 को ढिमरापुर चौंक के दुकान का शटर तोड़कर मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी से चोरी की एक मोबाईल बरामद किया गया है । जानकारी के अनुसार नया जगतपुर वार्ड न 4 रायगढ में रहने वाले गुरूशरण चन्द्रा को पहचान के व्यक्ति ने सूचना दिया की ढिमरापुर चौक के पास गोरखा STD/PCO एवं मोबाईल दुकान का शटर एक तरफ खुला हुआ है । तब से दुकान से2विवो20 ए ब्लू मोबाइल,1 सैम्संग मोबाइल एवं 3 पुराना मोबाइल कुल जुमला कीमती 25 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । गुरूशरण चन्द्रा अपने स्तर पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रहे थे, उनके द्वारा दिनांक 15 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया , रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध *अप.क्र. 246/2021 धारा 457,380 भादवि* दर्ज कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी मनीष नागर द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी में थाने के लिए उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा को निर्देशित किया,मुखबिर की सूचना पर आरोपी किशन सहिस पिता स्व. रामदयाल सहिस उम्र 19 साल निवासी रामभांठा संजय मैदान थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया । आरोपी द्वारा दुकान का शटर तोड़कर एक मोबाइल की चोरी करना स्वीकार किया है, जिसके मेमोरेंडम पर एक विवो मोबाइल कीमती 15,000 रूपये का जप्त किया गया है । आरोपी को कोतवाली पुलिस आज रिमांड पर भेजी है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

