रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर डोंगरीपाली पुलिस द्वारा आज मादक पदार्थ गांजा की अवैध तस्करी को विफल करते हुए बड़ी कार्यवाही की गई है । मुखबिर सूचना पर थाना डोंगरीपाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा इंटर स्टेट बिरनीपाली बेरियर के पास स्टाफ लगाकर डस्टर गाडी में गांजा तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कार से 52 किलो गांजा की बरामदगी हुई है । जानकारी के अनुसार टीआई डोंगरीपाली जितेन्द्र एसैया को आज सुबह मुखबिर से ओडिशा सोहेला से बरमकेला की ओर एक वीआईपी कार में गांजा लेकर दो लोगों के आने की सूचना मिला, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन पर हमराह स्टाफ कार्यवाही के लिए *बिरनीपाली बेरियर के आगे* अपने स्टाफ लगाकर रखे तथा बेरियर के कुछ आगे स्वयं नाकेबंदी कर मुखबिर द्वारा बताये गये वाहन का इंतजार किये । *सुबह करीब 09:30 बजे* सोहेला से बरमकेला की ओर आ रही *डस्टर कार CG-10-NA-9055* को मेन रोड़ पर रोका गया । टीआई जितेन्द्र एसैया कार में बैठे दो लोगों को कार्यवाही से अवगत कराकर पूछताछ करने पर दोनों नाम पता बताने में टालमटोल कर रहे थे जिसकी हावभाव से सन्दिग्ध लगने पर वाहन की तलाशी ली गई । कार को चेक किये जाने पर कार के डिक्की में 1-1 किलो का 52 पैकेट टेप से लपेटा हुआ गांजा मिला । सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन का चालक अपना नाम *जगतराम धुरी पिता स्व0 बहुरिक धुरी उम्र 31 वर्ष सा0 मंगला धुरीपारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर व बंगल शीट मै बैठा व्यकित अपना नाम चन्द्र प्रकाश कौशिक उर्फ जुगनू पिता संतोष कौशिक उम्र 33 वर्ष सा0 बहतरई थाना सकरी जिला बिलासपुर* का रहने वाला बताये । आरोपियों से *कुल 52 किलो गांजा कीमती ₹2,50,000 तथा डस्टर कार कीमती करीब 8,00,000 रुपये* जप्त किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध थाना डोगरीपाली में 20(B) NDPS Act की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया, सउनि रामकुमार मानिकपुरी, आरक्षक विनय तिवारी, सुशील यादव, जगजीवन जोल्हे, कृष्ण डनसेना, शांति मिरी एवं किशोर एक्का की महत्वपूर्व भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

