मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने बजट भाषण 2021-22 में ही मीडिया कर्मी की असामयिक मृत्यु पर दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को दो लाख रूपए से बढ़ाकर पांच लाख रूपए किये जाने की घोषणा की थी
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आर्थिक सहायता पर क्रियान्वयन शुरू
रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 30 मई 2021) कोरोना से दिवंगत हुए मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों को छत्तीसगढ सरकार पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह सहायता संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियमों के तहत् दी जायेगी। इसके अतिरिक्त जो मीडिया कर्मी कोविड से पीड़ित होने पर अस्पताल मे भर्ती होकर इलाज कराये हैं, उनके इलाज में आये खर्च की प्रतिपूर्ति भी नियमों के तहत् राज्य शासन करेगा। कोविड पीडित संचार प्रतिनिधियों के परिवारो की जानकारी जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा अपने एकत्र की जी रही है। कोरोना से दिवंगत मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों या इलाज कराने वाले मीडियाकर्मी निर्धारित प्रपत्र मे आवेदनपत्र अभिलेखों सहित सम्बन्धित जिला जनसम्पर्क कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शरनजीत सिंह तेतरी ने पत्रकारों के हित में किए गए घोषणा की तहे दिल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार ब्यक्त करता है। श्री तेतरी ने कहा कि हम जैसे ही प्रदेश में कोरोना महामारी से पत्रकारों की लगातार मौत होती रही तत्काल हमने मुख्यमंत्री जी से न्यायोचित मांग सर्वप्रथम प्रदेश में रखा था।
मीडिया कर्मियों को यह आर्थिक सहायता देने पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक शीघ्र ही बुलाई जा रही है। ज्ञातव्य हो कि अन्य राज्यों से काफी पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण 2021-22 में मीडिया कर्मी की असामयिक मृत्यु पर संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायतार्थ नियम के तहत् आर्थिक सहायता राशि को दो लाख रूपए से बढ़ाकर पांच लाख रूपए किये जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप जनसम्पर्क विभाग द्वारा नियमों में आवश्यक सुधार किया जा कर राजपत्र मे प्रकाशन के लिये भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप आर्थिक सहायता पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है।
इंडियन जर्नलिस्ट्स फेडरेशन( ijf) छत्तीसगढ़ के पत्रकार संगठन के बन्धुयो ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा आभार जताया शरनजीत सिंह तेतरी छत्तीसगढ़ प्रदेशअध्यक्ष (ijf), अमित मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल रतेरिया प्रदेश महासचिव, प्रताप नारायण सिंह प्रदेश सचिव , भारत योगी प्रदेश सचिव , आबिद शेख ,नरेंद्र शर्मा, महेंद्र ठाकुर,विजय लाल, किशोर कर ,शशिर देवगन , श्याम कश्यप ,
दीपक जैन, बसंत सचदेव प्रदेश उपाध्यक्ष, अरुण कुमार पंडा प्रदेश उपाध्यक्ष ,प्रदीप भट्टाचार्य प्रदेश उपाध्यक्ष , ज़रीन सिद्दीकी रायपुर संभाग अध्यक्ष , यशवंत मरकाम गरियाबंद जिला अध्यक्ष , अरुण पाढ़ी जगदलपुर
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

