रायपुर।(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से पत्रकारों की बड़ी संख्या में मृत्यु का हवाला देते हुए रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषित पांच लाख की सहायता को अपर्याप्त बताते हुए मांग की है कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। श्री आम्बेडारे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बजट के दौरान पत्रकारों की असामयिक मृत्यु पर परिवार को पांच लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने की जो घोषणा की थी, रायपुर प्रेस क्लब ने तत्काल उस हेतु आभार व्यक्त किया था। आज हालात काफी गम्भीर रूप ले चुके हैं। उपचार में पत्रकार साथियों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है और संक्रमण से दिवंगत पत्रकारों के परिवार एकदम असहाय हो गए हैं। इसलिए संचार प्रतिनिधि असामयिक मृत्यु सहायता राशि पूर्व घोषित पांच लाख रुपए से बढ़ाकर दस लाख की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वह अपने राज्य के दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने का फैसला लेने में तनिक भी विलम्ब नहीं करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

