जगदलपुर 30 मई 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी //
पुलिस थाना कोतवाली में दिनांक 29.05.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थिया निवासी नयापारा जगदलपुर ने उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 29.05.2021 के रात्रि 08ः00 बजे प्रार्थिया घर के सामने टहल रही थी तभी मोगीया सागर नाम का व्यक्ति मोटर सायकल से आया और लज्जा भंग करने की नियत से गंदी-गंदी अश्लील बाते बोलकर, पीट पर हाथ फेरा और अश्लील हरकत किया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-157/2021 धारा 354 भादवि0 का अपराध दर्ज कर, विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोेेतवाली एमन साहू के नेतृत्व में सउनि0 सुजाता डोरा, प्रआर चोवादास गेंदले, आरक्षक रवि सरदार के टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल मौके पर जाकर, आरोपी को पता तलाश कर पकड़ा गया। जिसने पुछताछ करने पर अपना नाम मोगीया सागर पिता श्री तपेश्वर उम्र 35 साल जाति ब्राम्हण निवासी आकाश नगर चोपड़ा राईस मिल के पीछे जगदलपुर का रहने वाला बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 354 भादवि0 का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

