🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णयों एवं फैसलों के साथ केन्द्र सरकार के लोककल्याण को समर्पित गौरवशाली 7 वर्ष

On: May 30, 2021 6:23 PM

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णयों एवं फैसलों के साथ केन्द्र सरकार के लोककल्याण को समर्पित गौरवशाली 7 वर्ष एवं 30 मई 2021 को दुसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर जिले के सभी शक्ति केन्द्रों में 31 मई 2021 को सेवा ही संगठन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार कोविड संक्रमण के महामारी को ध्यान में रखते हुए सादगी और सरलता पूर्वक 31 मई 2021 सोमवार को सेवा ही संगठन के कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित किये जायेंगे।
श्री कुमावत ने बताया कि बिलासपुर जिले में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने हेतु बिलासपुर जिले के मतदान केन्द्रों को समायोजित कर बनाये गये 341 शक्ति केन्द्रों में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया जायेगा एवं जरूरतमंदों की सहायता की जायेगी। प्रत्येक शक्ति केन्द्र में कार्यक्रम हेतु अतिथि बनाये गये है, जिसमें भाजपा बोदरी मंडल के परसदा एवं तिफरा सिरगिट्टी मंडल के यदुनंदन नगर पानी टंकी शक्ति केन्द्र में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बिलासपुर पश्चिम मंडल के राजेन्द्र नगर, बिलासपुर दक्षिण मंडल के प्रियदर्शनी नगर, बिलासपुर मध्य मंडल के किलावार्ड, बिलासपुर पूर्वी मंडल के विवेकानंद नगर, बिलासपुर उत्तर मंडल के संत नामदेव नगर, बिलासपुर रेल्वे मंडल के आर.टी.एस. कॉलोनी के शक्ति केन्द्र में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विकास नगर शक्ति केन्द्र में सांसद अरूण साव, बिल्हा मंडल के बिल्हा व बोदरी मंडल के नयापारा एवं तिफरा सिरगिट्टी मंडल के यदुनंदन नगर सरस्वती स्कूल के शक्ति केन्द्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, सीपत मंडल के दर्राभांठा, जयराम नगर मंडल के पंधी, मस्तूरी मंडल के मस्तूरी एवं सोनलोहर्सी मंडल के चिल्हाटी शक्ति केन्द्र में मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा ग्रामीण मंडल के लखराम, बेलतरा मध्य मंडल के मदनपुर, गौन्देया एवं बेलतरा शहर मंडल के अशोक नगर-2 शक्ति केन्द्र में बेलतरा विधायक, बिलासपुर दक्षिण मंडल के प्रियदर्शनी नगर शक्ति केन्द्र में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, बेलतरा शहर मंडल के मंगला 4 शक्ति केन्द्र में पूर्व सांसद लखनलाल साहू सहित प्रत्येक शक्ति केन्द्र में अतिथि के साथ प्रभारी संयोजक सह संयोजक बूथ अध्यक्ष एवं उस शक्ति केन्द्र में निवासरत् भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता सब मिलकर प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर सेवा ही संगठन के अंतर्गत जरूरतमंदों की सहायता कर कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर कार्यक्रम सम्पन्न करायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने बिलासपुर जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोविड-19 के गाईड लाईन के निर्देशों का पालन करते हुए सेवा ही संगठन के कार्यक्रम को सफल बनाये।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment