रायगढ़ :-(वायरलेस न्यूज़) जिले में पॉजिटिविटी दर कम होने के बावजूद लॉक डाउन की अवधि बढ़ाये जाने के निर्णय पर घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने इसे प्रसाशन का तानाशाही निर्णय करार दिया l जारी विज्ञप्ति में नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि डेढ़ माह से जारी लॉक डाउन की वजह से आम जनता व रोजमर्रा जीवन यापन करने वालो छोटे गरीब व्यपारियो सामने रोजी रोटी व रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है l उनके सामने भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो रही है l मृत्यु दर पर अधिक होने वजह से लॉक डाउन बढ़ाये जाने का निर्णय अव्यवहारिक है क्योंकि राजधानी से आई जांच समिति ने अधिक मौतों का कारण साधनों की कमी को बताया था l आखिर आम जनता प्रशासनिक बदइंतजामी की सजा क्यो भुगते ? अपनी कमाई के लिए सरकार शराब बेच रही लेकिन फुटपाथ सड़क पर दिहाड़ी ठेले गरीब व्यापारियों की चिंता सरकार को नही है l गरीब व्यापरियों के साथ दोहरा रैवैया अपनाया जा रहा l आने वाले दिनों में मानसून की वजह से मौसम परिवर्तन के मद्देनजर गरीबो को आवास सम्बन्धी बहुत सी व्यवस्थाएं करनी होती है लेकिन लॉक डाउन बढ़ने की वजह से गरीबो की आय प्रभावित हो रही औऱ उनके आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे l कांग्रेस का हाथ गरीबो के साथ की बजाय उसका हाथ अब गरीबो के गले मे है l प्रदेश के रायपुर बिलासपुर सहित अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति थी लेकिन अब स्थिति नियंत्रित होने पर लॉक डाउन खोला जा रहा लेकिन रायगढ के साथ यह दोहरा रैवैया समझ से परे है l प्रसाशन की हठधर्मिता के लिए पूनम सोलंकी ने कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व को भी जिम्मेदार माना है l लॉक डाउन खोलने हेतु चेम्बर ने भी जिला प्रसाशन से मुलाकात कर छोटे व्यापारियों का पक्ष रखा गया लेकिन उनकी भी एक नही सुनी गई l पूनम सोलंकी ने लॉक डाउन तत्काल खोलने की माँग की है l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

