जगदलपुर 01जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी //
सोमवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में बस्तर के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा का निलंबन समाप्त कर बहाल किया गया था । इसके कुछ घंटे के बाद ही संशोधन सूची निकाल कर आदेश को निरस्त कर दिया गया । विदित हो कि राजेन्द्र झा जिला शिक्षा अधिकारी रहते हुए छह साल पुरानी अनुकंपा नियुक्ति में अनियमितता बरतने के आरोप में राज्य शासन ने 22दिसंबर 2020 को निलंबित कर रायपुर संचालनालय लोक शिक्षण कार्यालय में अटैच कर दिया था । उल्लेखनीय है कि झा के आरोप पत्र का जवाब समाधान कारक पाए जाने के उल्लेख करते सोमवार को अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने राजेन्द्र झा को बहाल करने का आदेश जारी कर बस्तर जिला का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदस्थ कर दिया । सूत्रों के मुताबिक जैसे ही राजेन्द्र झा की नियुक्ति की खबर कांग्रेस नेताओं तक पहुंची तुरंत शिक्षा विभाग के मंत्री के पास फोन कर शिकायत के साथ विरोध दर्ज करवाई इसके बाद शाम तक उनके आदेश को निरस्त करना पड़ा । श्री झा के जगदलपुर पुनः नियुक्ति पर उनके शुभ चिंतकों के बीच खुशी कि लहर दौड़ पड़ी थी जैसे ही आदेश की दूसरी प्रति निरस्त कि संशोधन खबर आने पर लोगो में मायूसी छा गई । इस खबर कि शहर में दिनभर चर्चा रही ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

