कनिष्ठ वर्ग में सेल्वी साहू तथा वरिष्ठ वर्ग में मनिषा सिंह सिदार रहे प्रथम
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ।कोरोना महामारी की विभीषिका काल बनकर पूरे देश को अपनी चपेट में ले चुकी है, ऐसे समय में टीकाकरण की आवश्यकता महत्वपूर्ण हो जाती है। आमतौर पर देखने को मिल रहा है कि लोग भ्रमवश अथवा अज्ञानतावश टीकाकरण को लेकर उत्सुक नहीं दिखाई दे रहे है जिसके कारण शासन के द्वारा चलाई जा रही टीकाकरण मुहिम प्रभावित हो रही है अतः लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया द्वारा टीकाकरण पर आधारित भव्य ‘राज्य स्तरीय चित्रकला सह स्लोगन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियो द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया गया। निर्णायकमंडल द्वारा, जिनमें वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर जी, हर प्रसाद ढेंढे़ जी, राकेश नारायण बंजारे जी, पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता जी, धनेश्वरी देवांगन ‘धरा’ जी शामिल रहे, अपने पारखी नजरों से सर्वोत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन करते हुए इस कार्यक्रम को पराकाष्ठा तक पहुंचाया।
राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से प्रथम स्थान पर रहे सेल्वी साहू, दूसरे स्थान पर मेघा जायसवाल तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से मोहनिश राठिया एवं नीतिश साहू विजेता रहे।
इसी तरह वरिष्ठ वर्ग से प्रथम स्थान पर मनिषा सिंह सिदार, द्वितीय स्थान पर बरखा जायसवाल तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से विनोद कुमार एवं आर्यन दास विजेता रहे।
प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति सराहनीय रही। इस कार्यक्रम में कनिष्ठ वर्ग में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर्ता रहे गौरव सिंह राजपूत, श्रेया देवांगन, ऐजल पटनायक, योगेश पटेल, नरेंद्र राठिया तथा वरिष्ठ वर्ग में इंदू साहू, केशिका साहू, सुखदेव सिंह राठिया, रूपा राठिया, शैलेश यादव जी रहे।
इस चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करते हुए- शुभम राठिया, लोकेश्वरी राठिया, वेदांत सिंह ठाकुर, डेलिस साहू, अलका देवांगन, नवल कुमार चौहान, भावना साहू, आकांक्षा राठौर, तनिस्का पटनायक, जयान साहू, भूमिका राठिया, गौरव राठिया, श्रेयश विश्वकर्मा, सिद्धार्थ मिरि, महिमा तिवारी, यश चौधरी, ज्योति नायक, अनिता खड़िया, शिवानी देवांगन, नेहा पटेल, कामिनी प्रधान, संतोष कुमार मिरि, अरुण कुमार देवांगन, भारती पटेल, नेहा प्रजापति, आर्यन गुप्ता, निकिता बेहरा, नेहा ठेठवार एवं काजल नायक जी ने अपनी चित्रकला से लोगो को आकर्षित किया।
इस पूरे चित्रकला प्रतियोगिता का सुचारू रूप से संचालन काव्य कलश मंच के सचिव जमुना प्रसाद चौहान, अजय पटनायक, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता प्रिया एवं मंच के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा शानदार तरीके से की गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

