रायगढ।दिनांक 01/06/2021 को विभिन्न थानाक्षेत्र अन्तर्गत देर रात तक अवैध शराब पर में कार्यवाही चलती रही । दैनिक प्रतिवेदन लिखे जाने तक उल्लेखनीय कार्यवाहियों में जूटमिल क्षेत्र में तीन आरोपियों से 67 लीटर महुआ शराब, पूंजीपथरा में दो प्रकरणों में 40 लीटर तथा चक्रधरनगर में एक व्यक्ति से 10 लीटर महुआ शराब की कार्रवाई की गई है । जूटमिल टीआई अमित शुक्ला के नेतृत्व में जूटमिल स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना पर 1- सराईभद्दर नाला के पास सतोष खुंटे पिता भजोराम खुंटे निवासी कांशीराम चौक गांधीनगर वार्ड जूटमिल को पैदल शराब लाते हुये पकड़े, जिसके पास से *15 लीटर महुआ शराब* जप्त किया गया है । 2- दशरथ यादव स्व संतराम यादव सा 30 वर्ष सा कुंजेडबरी बलभद्रपारा चौकी जूटमिल के पास से *17 लीटर महुआ शराब* तथा 3- अनुज जाटवर पिता अवध राम जाटवर उम्र 24 साल साकिन बनसियां चौकी जूटमिल को ग्राम बनसियां स्कुल के पास में नाकाबंदी कर पकड़ा गया जिसके पास से *35 लीटर महुआ शराब* जप्त किया गया है । कल जूटमिल पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब की कार्यवाही में *कुल 108 लीटर महुआ शराब* की जप्ती की गई थी । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत के नेतृत्व में ग्राम गेरवानी नदी किनारे जाने वाली मार्ग पर तुलेश्वर खुंटे पिता मैनेजर खुंटे उम्र 35 साल सा0 कौडिया थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा हा.मु. गेरवानी थाना पूंजीपथरा को 15- 15 लीटर के जरकिन में पदैल शराब लेकर आते हुये पकड़े, जिससे *30 लीटर महुआ शराब* की जप्ती की गई है । दूसरी कार्यवाही ग्राम बडगांव में बालकृष्ण धनवार पिता विष्णु प्रसाद धनवार उम्र 40 वर्ष सा0 बडगांव थाना पूंजीपथरा के घर पर मुखबीर सूचना पर की गई है । आरोपी के पास से *10 लीटर महुआ शराब* बरामद हुआ है । थाना चक्रधरनगर स्टाफ द्वारा मनुवापाली तिराहा MSP प्लांट रोलिंगमिल जाने का रास्ता पर सुधाकर जेना पिता हरिप्रसाद उम्र 49 वर्ष निवासी मनुवापाली थाना चक्रधरनगर को *10 लीटर महुआ शराब* के साथ पकड़ा गया है । आरोपियों पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

