हर महीने 5 पौधे लगाने का अनुरोध संसदीय सचिव ने किया
जशपुर:- (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक यू डी मिंज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13 ने अपने विधानसभा अंतर्गत तीनो जनपद दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार में वृहद पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित करवाया है उन्होंने जलवायु परिवर्तन ,अतिवृष्टि,अनावृष्टि , ओलों की बारिश आदि समस्या से छुटकारा पाने सभी वर्गों से अपील किया है कि सभी पौधरोपण के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत वार घ ग्राम पंचायत को 500 पौधे लगाने उनकी देखरेख करते हुए उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी ग्राम के सरपंच सचिव को दी है उन्होंने कहा है कि जिस ग्राम में सबसे अधिक पौधे लगाए और उन्हें बचाये जाएंगे उस ग्राम पंचायत को उनकी ओर से विशेष पारितोषिक (इनाम) दिया जाएगा !
विधायक यू डी मिंज जी विधायक बनने से पहले से ही निरन्तर ग्रामीणों को वनों के संरक्षण, खेतों के मेड़ों पर फलदार वृक्ष लगाने प्रेरित करते रहे हैं जो विधायक बनने के बाद आज पर्यंत जारी है .जशपुर के बदलते जलवायु पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा हमारा जशपुर पहले ऐसा नही था पूर्व में घना वन होता था यहां अकेले लोग दिन में भी निकलने से कतराते थे मौसम शिमला की तरह होता था वनों की अंधाधुंध कटाई की वजह से हम गर्म जिलों की श्रेणी में आ गए हैं और अब प्राथमिकता के साथ हमें अपने आस पास वनों को बसाकर फिर से जशपुर में हरियाली लानी होगी इसके लिए सभी को प्रयास करने होंगे !
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के वनों के प्रति प्रेम तथा उनके द्वारा शुरू की गई योजना पर उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी का प्रयास अतुलनीय है कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी से जूझते प्रदेश की जनता की व्यथा दूर करने, कृषकों को अतिरिक्त आय देने तथा आम जनता के लिए आय के अवसर खोलने उनका यह प्रयास सराहनीय है. वनों से आच्छादित प्रदेश हो यह सपना वास्तव में हमें नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जाएगा, चूंकि जशपुर अन्य जिलों की अपेक्षा कम गर्मी वाला जिला है इसलिए यहां चाय कॉफ़ी, कहुआ, स्ट्राबेरी, अनानास, नासपाती, सेब, अंगूर, केले, नारियल, सुपारी, काजू, के अलावा मिर्च, सरई, सरसों , जटँगी , उरद , टाउ, आदि की फसलें बहुतायत होती है/हो सकती है इसलिए वृक्षारोपण आवश्यक है मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया गया यह प्रयास जिले के वन संपदा को बढ़ाने बल मिलेगा !
उन्होंने विगत वर्ष हुए पौधरोपण कार्यक्रम में जीवित रहे पौधों के लिए वन विभाग को धन्यवाद दिया है और कहा है वह विभाग इस बार फिर से पौधों को सहेजने उचित देखभाल करेगी ऐसा विश्वास है.
संसदीय सचिव यू.डी. मिंज की जनता से अपील –
प्रतिवर्ष 05 जून को हम सभी मिलजुल कर पौधरोपण करते आये हैं पौधरोपण के इस कार्य को सिर्फ 05 जून को ही नही मनाएं बल्कि इसे जीवन भर मनाएं पौधरोपण करें और करवाएं क्योंकि जल है तभी कल होगा , हम होंगे आप होंगे उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अब हर महीने 5 पौधे लगाने हम सभी को प्रण करना चाहिए !
कल मुख्यमंत्री वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद दुलदुला के नोनियातला में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें जिले के कलेक्टर श्री महादेव कावरे , डीएफओ श्री कृष्णा जाधव ,सीईओ श्री के एस मंडावी ,कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही , एसडीओ वन कुनकुरी श्री नवीन निराला, जनपद अध्यक्ष कांग्रेस श्री अरविंद साय, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वन मित्र अरुण कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण किया जाना है. उक्त कार्यक्रम में कोविड 19 के तहत जारी गाइड लाइन के अनुरूप मास्क सेनेटाइजर, दो गज की दूरी का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया जाएगा !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

