(5 जून विश्व पर्यावरण दिवस)
रायगढ़ जैसा कि हम सभी जानते है 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है क्योंकि जून माह के प्रारंभिक सप्ताह में मानसून का आगमन हो जाता है,और यही वो समय होता है जब हम सभी को यथास्थान पौधे लगाना चाहिए थोड़ी देखभाल में पौधे बहुत जल्द ग्रोथ लेने लगते है।
वर्तमान में ब्याप्त वैश्वीक महामारी कोरोना को हम सभी ने करीब से देखा है जिसने हमारे प्रियजनों की ईहलीला छीन ली और वो भी ऑक्सीजन की कमी के कारण,आज यदि पृथ्वी पर पौधरोपण नही किया गया तो न जाने आने वाला समय और कितना भयावह होगा यह कहा नहीं जा सकता।
पेड़ो की कटाई ,मिट्टी का क्षरण,जल थल वायु में होने वाले प्रदूषण नही रोकी गई तो इसका खामियाजा हमारे साथ आने वाली पीढ़ी को भी भुगतना पड़ेगा।
तो क्यों न हम कोरोना बीमारी से अपने दिवंगत-जनो की स्मृति में पौधे लगाकर इस वर्ष के पर्यावरण दिवस को एक पौधा 🌱प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिये अंतर्गत लगाये और विश्व पर्यावरण दिवस को सार्थक बनाये।
मैं यदि अपनी बात कहूँ तो मुझे बचपन से ही संगीत और पर्यवारण के प्रति अत्यंत लगाव रहा,मैने पर्यावरण जागरूकता गीत भी लिखे और गाये हैं मुझे पर्यावरण के लिये स्तम्भ पुरस्कार भी मिले और वास्तव में यह ईश्वर की देन है जिसे हमें संजोए रखना है।इसलिये एक पौधा 🌱प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिये जरूर लगाएं और उसका संरक्षण करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

