बिलासपुर -(वायरलेस न्यूज़ 05 जून, 2021) विश्व पर्यावरण दिवस आज दिनांक 05 जून, 2021 के अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने एवं चेतना जागृत करने के लिये रेलवे गोल्फ ग्राउंड, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । वृक्षरोपण कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9.00 बजे से प्रारम्भ हुई जिसमें कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए अलग-अलग समय पर श्री गौतम बनर्जी, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, श्रीमती इन्दिरा बनर्जी, अध्यक्षा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन (सेक्रो), श्री प्रमोद कुमार, अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित सभी विभाग प्रमुख एवं मुख्यालय व बिलासपुर मण्डल के अधिकारीगण तथा सेक्रो की सदस्यों ने बड़ी संख्या में फलदार तथा पर्यावरण हेतु अनूकुल वृक्षों का रोपण किया । रेलवे आरम्भ से ही एक जागरूक संगठन की तरह पर्यवारण संरक्षण मे अपनी भूमिका जिम्मेदारी पूर्वक निभाने का प्रयास करता रहा है। पर्यावरण संरक्षण तथा वातावरण को और अधिक हरा- भरा रखने हेतु रेलवे के इन सफल प्रयासों का प्रत्यक्ष उदाहरण बिलासपुर स्थित रेलवे कालोनी की हरियाली में दिखाई देती है। अभी-अभी समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान भी सम्पूर्ण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 3.64 लाख वृक्ष रोपित किए गए है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

