बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर दुर्घटनामुक्त भारत व माई होम बिलासपुर द्वारा कोरोना फ्रंट वारियर्स ( डाॕक्टर बंधुओ) को पौधे देकर व वृक्षारोपण करवाकर समाज को सुरक्षा व सतर्कता का संदेश दिया गया | कोरोना संक्रमण काल में जिस प्रकार आक्सीजन की कमी से लोगो को संघर्ष करते देखा गया है उसी को देखते हुए पर्यावरण को मजबूत करने की आवश्यकता समय की मांग है | इसलिये जनता को जीवन देने वाले डॉक्टरो व पुलिस प्रशासन जिन्होने पेड़ की तरह जनता की रक्षा की है उनको सम्मानित करना और समाज को जागरूक कर पर्यावरण को आक्सीजन से युक्त बनाने हेतु दुर्घटनामुक्त भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ मनीष राय , संयोजक , माई होम बिलासपुर , माधव नेत्रालय नागपुर की टीम ने पूरे समाज को दिशा देने का काम किया हैं | बिलासपुर जिला के अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप और सिटी कोतवाली सीएसपी श्री निमेश बरैय्या को भी पौधे देकर टीम ने सम्मानित किया | जिसमे प्रमुख रूप से जिला अस्पताल प्रभारी व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रमोद महाजन व डॉ मनोज सैमुअल , सिम्स की अधिष्ठाता डॉ तृप्ति नगरिया, आईएमए के अध्यक्ष डॉ अविजीत रायजादा, अपोलो के सीईओ श्री मनोज नागपाल व डॉ वैभव उत्तलवार, संजीवनी के डॉ विनोद तिवारी, विनायक नेत्रालय के डॉ ललित माखीजा व डॉ ओम माखीजा, प्रथम अस्पताल के डॉ धीरज पांडे, महादेव अस्पताल के डॉ आशुतोष तिवारी आदि ने अपने प्रांगण अस्पताल में पौधे लगवाया और श्री राय की टीम ने सभी को सम्मानित किया | इसमें प्रमुख रूप से डाॕ ओम माखीजा, डॉ अमित वर्मा, मनीष मोटवानी , राजीव अग्रवाल, प्रभात राय आदि संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे | इस अवसर पर सभी डॉक्टर बंधुओं ने श्री राय के इस कदम की खुले दिल से प्रशंसा की | डॉ महाजन ने कहा कि सभी को पेड़ लगाकर आक्सीजन की कमी को वातावरण में खत्म करना होगा और श्री नागपाल ने कहा कि सभी को पेड़ लगाकर जागरूक होकर वैक्सीन भी लगाने के लिये जोर देना चाहिए | आईएमए अध्यक्ष डॉ रायजादा ने भी पर्यावरण को अपना मित्र व परिवार समझकर संरक्षित करने की बात कही | आज पूरे शहर के स्वास्थ्य अधिकारीयो और कोरोना वारियर्स ने डॉ राय के इस अनूठे कदम की दिल से तारीफ की है |सभी को पीपल और नीम के पौधे दिए गए , जिससे आक्सीजन की कमी भविष्य में वातावरण में न हो |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

