● सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत अभियान चलाकर पुलिस कर रही अवैध शराब पर कार्रवाई…. रायगढ़ ।जिले में एसपी संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत अवैध शराब पर अभियान के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है । आज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाखा में *कोतवाली पुलिस की तीन कार्रवाई में 180 लीटर महुआ शराब* की जप्ती की गई है । इसके अतिरिक्त अन्य थानों में भी आबकारी एक्ट की कई कार्यवाहियां हुई है । कोतवाली सहित उल्लेखनीय *14 प्रकरण में आज शाम तक 347 लीटर महुआ शराब* की आरोपियों से जप्ती कार्रवाई हुई थी, देर रात तक और भी मामले बनाये जाने की सम्भावना है ।
उल्लेखनीय कार्यवाही–
(1) घरघोड़ा पुलिस द्वारा ग्राम पुस्लदा के मनबोध यादव पिता पंचुराम यादव उम्र 35 वर्ष, , त्रिनाथ कुम्हार पिता विदुर कुम्हार उम्र 35 वर्ष, उजित राम यादव पिता मसत राम यादव उम्र 45 वर्ष, जोतराम यादव पिता मसत राम यादव उम्र 40 वर्ष से 66 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है ।
(2) सारंगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी अजित लहरे पिता ग्रहण लहरे उम्र 36 साल साकिन ग्राम साल्हे थाना सारंगढ के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है ।
(3) डोंगरीपाली पुलिस द्वारा आरोपी जगेश्वर डड़सेना पिता सूदन डड़सेना उम्र 45 वर्ष सा0 झिकिपाली थाना डोंगरीपाली के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है ।
(4) कोसीर पुलिस द्वारा आरोपी अजित साहू पिता जगदीश साहू उम्र 42 वर्ष साकिन नुनपानी से 21 लीटर महुआ शराब तथा आरोपी भीखम यादव पिता रामलाल यादव उम्र 35 वर्ष साकिन भदरा से 15 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है ।
(5) लैलूंगा पुलिस ग्राम भुइयापानी बस्ती के पास आरोपी विजय भगत पिता रातूराम भगत को अवैध रूप से शराब बेचते हुये पकड़ा गया है । आरोपी से 08 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है ।
(6) पूंजीपथरा पुलिस द्वारा शराब के दो मामलों में आरोपी आरोपी चिंतामणी भगत पिता पनतराम भगत उम्र 35 वर्ष सा0 तराईमाल से 10 लीटर महुआ शराब किमती 1000 रूपये एवं आरोपी संजीवन कुजूर पिता बिरसियुस उम्र 43 वर्ष सा0 तराईमाल थाना पूंजीपथरा से 08 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

