अपरा एकादशी ऑनलाइन मनाई गई बाबा आनंद राम दरबार में
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ ) एकादशी की बात पधारे यहां
देखो युगल सरकार,,,,,,, अपरा एकादशी के पावन पर्व पर आनंद ही आनंद बरसा बाबा आनंद राम दरबार में जब संध्या 5:00 से 7:00 एकादशी में सबसे पहले श्री राधा नाम श्री भागवत कथा गीता ज्ञान फिर धाराप्रवाह सुरीले मधुर प्रेम भक्ति मस्ती से ओतप्रोत राधा माधव भगवान के प्यारे प्यारे भजन चले तो लोग अपने अपने घरों में बड़े प्यार से भक्ति करने लगे कई श्रद्धालु भक्त ऐसे हैं जो ऑनलाइन लाभ लेने के लिए समय से पहले तैयार होकर बैठ जाते हैं और जब भजन चलते हैं तो वहां नाचने लगते हैं ऐसे ऐसे वीडियो संगत के मिले हैं संगत बड़े चाव से ऑनलाइन भक्ति का आनंद ले रही है। बलराम भाई के साथ स्वामी कृष्ण दास जी ने रामायण की कथा सुनाई भक्तमाल के द्वारा सुतीक्ष्ण भक्त ने अपने गुरु जी अगस्त ऋषि को भगवान रघुनाथ के दर्शन कराए। एक बार जामुन तोड़ने के लिए पत्थर की जगह उन्होंने शालिग्राम का उपयोग किया शालिग्राम भगवान नदी में चले गए जामुन हाथ में आ गए शिष्य डर गए एक बड़ा जामुन शालिग्राम बनाकर मंदिर में पौढ़ा दिया एक-दो दिन तो काम चल गया जब गुरु जी ने स्नान कराया तो शालिग्राम पिघल गए तो सुतीक्षण को डांटा जब तक मेरे शालिग्राम नहीं आए तब तक मेरे आश्रम में मत आना तब भक्त सुतीक्षण ने अपनी प्रेम भक्ति विरह के बल से अब तो शालिग्राम की जगह साक्षात भगवान रघुनाथ को साथ लेकर आए। ऐसे भक्तों का प्रेम भगवान रघुनाथ छुप छुप कर देखते रहते हैं। प्रभु देखे तरु और छुपाई।। जहां प्रेम से भक्त भगवान को याद करते हैं कीर्तन करते हैं भगवान उनके साथ साथ डोलते फिरते हैं क्षण भर भी साथ नहीं छोड़ते। आखिर में नृत्य कीर्तन के भजन गाए गए जिसे सैकड़ों लोगों ने बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ आनंद लिया। एकादशी की सेवा भी आनंद आडवाणी परिवार के द्वारा हुई। बाबा आनंद राम सेवा समिति ने सेवा कार्यभार संभाला विजय दुसेजा जी ने भक्ति का प्रचार कर लोगों में श्रद्धा जगाने का काम किया। अगली एकादशी भी इसी तरह ऑनलाइन मनाई जाएगी जिसे भक्त बाबा भगतराम चकरभाटा फेसबुक पर देख पाएंगे। जय श्री कृष्ण उक्ताशय की जानकारी विजय दुसेजा ने दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

