● कबाड़ करोबारी के अवैध तरीके से प्लांट में कबाड़ खपाने की थी योजना…
● 15.5 टन कबाड़ (कीमती 15.30 लाख) ट्रक समेत जप्त, आरोपी भेजा गया रिमांड पर… रायगढ कबाड़ के अवैध कारोबारियों द्वारा कोतवाली क्षेत्र से अवैध कबाड़ लोड़ वाहन निकाल पाना मुश्किल हो रहा है । नगर कोतवाल मनीष नागर के नेतृत्व में लगातार कोतवाली पुलिस अवैध कबाड परिवहन पर कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 07/06/2021 को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर एवं उनकी टीम द्वारा अवैध कबाड परिवहन मैं लगी ट्रक वाहन को प्लांट में अवैध तरीके से खपाए जाने के पूर्व ही मुख्य मार्ग उर्दना रोड पर आज दोपहर पकड़ा गया । कोतवाली टीआई को मुखबिर से मिली सूचना पर रायगढ़-पूंजीपथरा मुख्य मार्ग में उर्दना के पास नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था । इसी दरम्यान *ट्रक क्रमांक एमपी 09- एचएच 1005* को रोककर चेक किया गया जिसके डाला में बड़ी गाड़ियों के पाटर्स, ट्रक क्रेन के बॉडी, मशीनरी कटिंग करीब *15.500 टन कीमती 5 लाख 30 हजार रूपये* का लोड़ था । चालक द्वारा ओडिशा के तालचेर से लाना तथा पूंजीपथरा के कंपनी में ले जाना बताया । वाहन चालक चालक *रामस्वरूप यादव पिता भवर सिंह यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बैतूल मध्य प्रदेश* के पास ट्रक में लोड माल का कोई कागजात नहीं होने पर चोरी की सम्पत्ति के संदेह पर कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC की कार्यवाही कर चालक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में टीआई मनीष नागर, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, नंदू सारथी, आरक्षक बोधराम सिदार, प्रकाश तिवारी, राजू राम भगत की विशेष भूमिका रही । इसके पहले भी रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध कबाड लोड़ वाहनों पर कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

