🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग :- एटीआर की घायल शेरनी को लेकर रेस्क्यू टीम कानन पेंडारी हॉस्पिटल पहुंची ,इलाज जारी,
पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ हुए रायपुर के लिए रवाना

On: June 8, 2021 10:18 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ ) अचानकमार टाइगर रिजर्व में पिछले 5 दिनों से छपरवा रेंज में घायल शेरनी को रेस्क्यू टीम लेकर अभी अभी कानन पेंडारी जू हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है पी सीसीएफ वाइल्डलाइफ श्री नरसिम्हा राव ने बताया कि शेरनी की हालत फिलहाल सन्तोष जनक है डाक्टरों की टीम इलाज में जुटे है सलाइन बॉटल चढ़ाई जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि की शेरनी के ऊपरी कंधों में गंभीर चोट है जो कि कीड़े लग चुके थे 5 दिनों से एक ही जगह में रहने की वजह से खाना पानी उसे उपलब्ध नही होने की वजह से डिहाइड्रेशन में आ गई थी फलस्वरूप बहुत कमजोर हो चुकी है।
फिलहाल जानकारी मिली है कि पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ नरसिम्हा राव बायोस्फियर के सीसीएफ श्री तीरथ रायपुर के लिए प्रस्थान कर गए है , जंगल सफारी रायपुर के डॉक्टर वर्मा घायल शेरनी के इलाज के लिए कानन पेंडारी हॉस्पिटल में रुक गए है। हांलांकि अभी भी इस बात की उत्सुकता बनी है कि शेरनी किस वजह से घायल हुए जो अधिकारियों की चुप्पी अभी भी समझ से परे है।
फिलहाल अधिकारियों ने हॉस्पिटल के मेनगेट में ताला जड़ दिया है वहां किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment