🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का होगा आयोजन
प्रतिभागी 15 जून 2021 तक कर सकते हैं आन लाईन पंजीयन

On: June 8, 2021 2:04 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 08 जून 2021 ) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष 21 जून 2021 को सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जायेगा। इस अवसर पर 21 जून 2021 की सुबह 7 बजे से 22 जून 2021 की सुबह 7 तक ’’वर्चुअल योग मैराथन’’ विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किया जायेगा। ’’वर्चुअल योग मैराथन’’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतिभागियों को तीन यौगिक अभ्यासों (आसन, प्राणायाम, बंध अथवा मुद्रा) का पांच मिनट का वीडियो क्लीप 15 जून 2021 तक ई-मेल internationalyogaday2021@gmail.com पर अनिवार्य रूप से भेजना होगा। वीडियो संदेश में यह बताना होगा कि कैसे योग क्रियाओं ने उनके जीवन को प्रभावित किया। 21 जून 2021 को सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले सामान्य योग प्रोटोकाल की जानकारी के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी विवरण सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उपलब्ध है। आयोजन का सीधा प्रसारण छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के फेसबुक पेज एवं यू-ट्यूब चैनल पर किया जायेगा। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए https://jansampark.cg.gov.in/ yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर पंजीयन कराया जा सकता है। सभी पंजीयनकर्ताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टी-शर्ट प्रदान किया जायेगा। अधिक से अधिक आम नागरिक वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ ले सकते हैं।
क्रमांक 587/रचना
–00–

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment