● लापता बच्ची की तस्वीर व्हाटसअप ग्रुप में देखी तब थाने पहुंची बच्ची की मां रायगढ़। माता-पिता से बिछुड़ी 02 साल की बच्ची को जल्द से जल्द उसके परिजनों से मिलाने चक्रधरनगर पुलिस, ग्राम रक्षा समीति के सदस्यों और रायगढ़ मीडिया के जिम्मेदार लोगों की मेहनत रंग लाई , जिससे बच्ची गुम होने के दूसरे ही दिन अपनी मां के पास सुरक्षित पहुंच गई । जानकारी के अनुसार कल दिनांक 07/06/2021 को थाना चक्रधरनगर अर्न्तगत ग्राम जुर्डा से जगदेव नाम का व्यक्ति सीएसपी रायगढ़ को लगभग दो साल की बच्ची गांव के पानी टंकी के पास अकेली मिलने की सूचना दिया । सीएसपी द्वारा चक्रधरनगर स्टाफ को जुर्डा जाकर बच्ची के माता-पिता की पतासाजी कर उन्हें सुपुर्द करने निर्देशित किया गया । थाने से प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, श्याम लाल महंत, आरक्षक सुशील यादव, संदीप मिश्रा ग्राम जुर्डा पहुंचे । बच्ची को साथ लेकर पुलिस स्टाफ ग्राम जुर्डा, पहाड मंदिर, कौंहाकुंडा, पंडरीपानी उसके माता-पिता की पतासाजी किये, पता नहीं चलने पर सभी गांवों में पुलिस द्वारा बनाये गये ग्राम रक्षा समीति के सदस्यों को बच्ची का फोटो उनके सभी व्हाटसअप ग्रुप में डालने तथा कोई जानकारी मिलने पर चक्रधरनगर को सूचित करना बताकर थाना लौटे । थाने में बच्ची को चाय नाश्ता कराने के बाद उसका डॉक्टरी परीक्षण, कोविड टेस्ट कराकर मातृ निलियम रायगढ में सुरक्षार्थ रखवाया गया । वहीं एडिशनल एसपी द्वारा सभी थानों के व्हाट्सएप ग्रुप एवं सीमावर्ती जिलों में भी बच्ची के फोटोग्राफ्स भेजने पुलिस कन्ट्रोल रूम को निर्देशित किया गया । सभी थानों से प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को भी उनके ग्रुप्स में बच्ची का फोटो वायरल करने कहने पर सभी अपने ग्रुप में फोटो वायरल किये । आज सुबह बच्ची की मां खुशबू सोनवानी एक व्हाटसअप ग्रुप में बच्ची का फोटो देखी तो सीधे थाना चक्रधरनगर पहुंची । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति रायगढ़ के समक्ष उसके माता-पिता व पहचानकर्ता वार्ड पार्षद श्री मुरारी भट्ठ को उपस्थित कराया गया, जहां बाल कल्याण अधिकारी द्वारा बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द किया गया है । बच्ची की मां बताई कि दिनांक 07.06.2021 को पहाड़ मंदिर की ओर कबाड़ी समान बीनने गई थी । वह कबाड़ी सामान उठा रही थी और पीछे-पीछे इसकी बेटी (जिया सोनवानी पिता अजय सोनवानी उम्र 2 साल) पैदल-पैदल आ रही थी । कब जिया रास्ता भटक कर जुर्डा पहुंच गई, इसे नहीं मालूम । यह पहाड़ मंदिर तरफ खोजबिन की थी, रात होने पर घर चली गई । आज सुहब दूसरे के मोबाइल पर बच्ची का फोटो देखी, तब वे चक्रधरनगर थाना जाने को बाले तो थाना पहुंची । जागरूक लोगों के सोशल मीडिया के सदउपयोग से गुम हुई बच्ची जल्द ही उसके मां से मिल पाई ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”

