दंतेवाड़ा/जगदलपुर 09 जून 2021वायरलेस न्यूज अरुण//
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर के पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में दो युवकों सहित एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर सवार 25 लोग शादी के कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक घटना कुआकोंडा थाना के रेंगनार गांव की है। बड़े गुडरा के कुंजाम पारा में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 25 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस उसी ट्रैक्टर में घर लौट रहे थे। तभी माखपाल के पास उनकी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजू तेलामी और रामा तेलामी सहित एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं मृतकों में एक युवक का शव ट्रैक्टर के नीचे ही दबा रह गया। जिसे निकालने के लिए कोई साधन नहीं मिलने के कारण सुबह निकाला गया। वहीं हादसे में घायल लोगों को घटना के बाद रात में ही एंबुलेंस की सहायता से रात में ही जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया था।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.05रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित चक्रवर्ती ने कार्यभार संभाल लिया,सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता
Uncategorized2026.07.05छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)
Uncategorized2026.07.05राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया*
Uncategorized2026.07.05हाईटेक बस स्टैंड में निगम की बड़ी कार्रवाई,2022 से किराया नहीं चुकाने वाले 19 बस संचालकों के कार्यालयों पर जड़े ताले*


