भूतल में बनेंगी 80 दुकान
जगदलपुर,09 जून 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी // नगर को जाम की बड़ी समस्या से राहत दिलाने का काम शुरु हो चुका है। इसके लिए जगदलपुर के इतवारी बाजार में मल्टी स्टोरी पार्किग सह कमर्शियल काम्पलेक्स भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 1907.807 लाख रुपये की लागत से तैयार किये जा रहे मल्टी स्टोरी पार्किंग बनने के बाद लोगों को वाहन खड़ा करने में आसानी होगी साथ ही खरीदारी करने वाले लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी।
लम्बे समय से चल रही थी माँग
जगदलपुर शहर की आबादी लगभग सवा लाख हो चुकी है इसके साथ ही संभागीय मुख्यालय होने के कारण भी यहां यातायात में काफी दबाव रहता है। पूरे संभाग का व्यावसायिक गतिविधियों के केन्द्र इस शहर में संजय मार्केट में चलने वाले सब्जी व्यापार, अनाज, किराना, आलू प्याज के थोक व्यापार के कारण क्षेत्र में यातायात पर पड़ने वाले आवागमन के दबाव को कम करने के लिए इस मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थल ईतवारी बाजार में निर्माण प्रारंभ्भ हो चुका है। यह एक ओर संजय मार्केट, गांधी खेल मैदान (हाता ग्राउण्ड), एवं जगदलपुर चित्रकोट मार्ग, जगदलपुर दंतेवाड़ा मार्ग जुड़ता है। जगदलपुर शहर में आये दिन कोई भी कार्यक्रम होने पर बाहर से आने वाले वाहनों के पार्किंग हेतु स्थल ना होने से लोगों द्वारा वाहनों को कहीं भी खड़ा किया जाता है। जिसके कारण ट्रैफिक में बाधा आती है। इन कारणों से स्थानीय जनप्रतिनिधीयों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की मांग को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल द्वारा वाहनों के पार्किंग हेतु शहर के मध्य में मल्टी स्टोरी पार्किंग सह कमर्शियल काम्पलेक्स भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई।
ये रहेगी व्यवस्था
मल्टी स्टोरी पार्किंग कई तलों में रहेगी। जिसमें कुछ दुकान भी बनाया जाएगा। पार्किंग में करीब 200 वाहन खड़े हो सकेंगे। इसकी लागत 1907 लाख रुपये तय हैं।
ग्राउंड फ्लोर में बनेंगी 80 दुकान, मिलेगा रोजगार
तीन फ्लोर वाले इस मल्टी स्टोरी पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर में व्यावसायिक परिसर बनाया जा रहा है जहां 80 दुकान बनायी जाएगी। दुकान से यहाँ के व्यवसायियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जानकारी के अनुसार आने वाले साल में यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। ग्राउंड फ्लोर में दुकान व पहली, दूसरी फ्लोर में पार्किंग होगा। जिसमें एक समय में 300 से अधिक गाड़ियाँ रखी जा सकेंगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम
बिलासपुरOctober 26, 2026प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल बिलासपुर में खरगे का पुतला दहन , भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, राजनीतिक संवाद में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की मांग
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा

