बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा से सफाई कर्मियों ने मुलाकात कर समस्याओं के समाधान हेतु लगाई गुहार
जिले के सरकारी स्कूलों में कलेक्टर दर पर सफाई कर्मियों की हुई थी नियुक्ति, निर्धारित वेतन मांग से कम भूगतान व सुविधाओं के अभाव का मामला क्यों? ज़वाब दे सरकार–मुक्तिमोर्चा
जगदलपुर 11जून 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/
बस्तर जिले के सभी सरकारी स्कूलों के सफाई कर्मी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे “के” शहर अध्यक्ष नवनीत चांद व जिला अध्यक्ष भरत कश्यप से मुलाकात कर माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशन पर सरकार द्वारा निर्धारित कलेक्टर दर से कम भूगतान होने व, आदेशित सुविधाओं के बाद भी अभाव की परिस्थितिया उत्पन्न होने की शिकायत करते हुए समस्याओं के समाधान हेतु मदत की गुहार लगाते हुए संयुक्त रूप से सरकार के इस अन्याय के खिलाफ न्याय हेतु संषर्घ की अपील की, सफाई कर्मियों के विषयों को गंभीरता से सुनने के बाद मुक्ति मोर्चा के संयोजक नवनीत चांद व जिला संयोजक भरत कश्यप ने कहा कि, कोरोना संक्रमण काल में जहां एक तरफ समाज का सभी वर्ग परेशानीयो का सामना करते हुए, सरकार के सभी जरूरी आदेश का पालन कर अपना कर्त्तव्य निभा रहा है। तो सरकार की भी यह जिम्मेदारी व कर्तव्य है। कि वह भी सभी वर्ग से किए गए वादे को पूरा कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बस्तर जिले के सभी सरकारी स्कूलों के सफाई कर्मचारियों को अन्य राज्य के मुकाबले सरकार पहले से ही कम दर पर वेतन दे ,ज्यादा काम ले रही हैं।वहीं जो जरूरी सुविधाएं इनको व उनके परिवार को मिलने चाहिए, वह आज पर्यन्त तक नहीं मिलना बस्तर के जनप्रतिनिधियों व राज्य सरकार का इनके प्रति अन्याय पुण रविए को दर्शाता है। जिसका बस्तर की जनता घोर निन्दा करती है। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे’ बस्तर के जनप्रतिनिधियों जिला प्रशासन व राज्य सरकार को पत्र लिख यह अपील करती है।कि ,ज़िले के सरकारी स्कूलों के सफाई कर्मियों की जायज मांगों को व उनकी वास्तविक अधिकार को पूरा करते हुए उनके वर्ष से रुके हुए वेतन को जारी करते हुए वास्तविक सुविधाओं को मुहिया करवाये। इस मुलाकात के दौरान बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सीमांचल ठाकुर, मिडिया प्रभारी ओम मरकाम, हरेंद्र ठाकुर, खगेश्वर ठाकुर आदि उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

