अब अपना भविष्य संवारने दिव्यांग बच्चों के काम आएगा मोबाइल
जगदलपुर:- 11 जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी // कोरोना संक्रमण काल की वजह से लगे लॉकडाउन और स्कूलों में अध्ययन कार्य ऑनलाइन की वजह से कई छात्रों के सामने विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो गई है ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर वर्ग की समस्याओं के निदान में जुटी है।शासन की मंशा है कि कोई भी छात्र का भविष्य किसी सुविधा के अभाव में अंधकार में ना हो जाए।इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा आज संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन व क्रेडा चेयरमेन मिथिलेश स्वर्णकार के माध्यम से हायर सेकेंडरी आड़ावाल के जयमन ठाकुर,दृष्टिबाधित विद्यालय के सूरदास मरकाम,भगत सिंह स्कूल लालबाग के संजय मौर्य को मोबाइल प्रदान किया गया।*विधायक रेखचंद जैन व क्रेडाचेयरमैन मिथिलेश स्वर्णकार ने बताया की प्रदेश की सरकार लगातार गरीब छात्रों एवं दिव्यांगों के लिए भी बेहतर कार्य कर रही है।इसी के तहत आज तीन दिव्यांग छात्रों को सैमसंग कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन दिया गया।उन्होंने बताया कि अब तक 28 सेट मोबाइल फोन दिव्यांगों को वितरित किए गए हैं एवं आगे भी प्राप्त दस्तावेज के आधार पर जरूरतमंद छात्रों की मदद की जाएगी।इस अवसर पर जनपद सदस्य जीशान कुरैशी, पार्षद राजेश राय,जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के राजेंद्र पांडे, देवाशीष चौधरी विकास दुग्गड़ मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

