जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं सदस्यो ने ने लिया छात्र हित में लिया ऐतिहासक निर्णय
जगदलपुर -11जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी //
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन एवं सभी समिति के सदस्यो ने छात्र हित में बड़ा निर्णय लेते हुए आम आम सहमति से छात्रों की मंशा के अनुरूप वर्तमान कोरोना काल को देखते हुए प्राइवेट छात्र छात्राओं की जनभागीदारी शुल्क माफ करने का निर्णय लिया ।
उलेखनीय है़ कि लगातार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं अन्य छात्र संगठनों के द्वारा यह मांग महाविद्यालय एवं जगदलपुर विधायक के समक्ष रखी थी कि वर्तमान कोरोना काल को देखते हुए लगे लॉकडाउन के बाद आमजन की आर्थिक स्थिति खराब हो चली है ऐसे में महाविद्यालयों के द्वारा परीक्षा शुल्क के साथ प्राइवेट छात्राओं से जनभागीदारी शुल्क भी लिया जा रहा है जिसे माफ कर देना चाहिए।संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन एवं समिति के सभी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्र हित में जनभागीदारी समिति की वर्चुअल बैठक मे यह निर्णय लिया की इस साल वार्षिक परीक्षा में प्राइवेट छात्र-छात्राओं के द्वारा दिए जाने वाले जनभागीदारी शुल्क को माफ किया जाए, जिस पर जनभागीदारी समिति के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की।
विधायक रेखचंद जैन ने यह भी कहा जिन प्राइवेट छात्र छात्राओं के द्वारा जनभागीदारी शुल्क अदा कर दी गई है उन्हें महाविद्यालय अपनी कोरोना गाइड लाइन के निर्देशो का पालन करते हुये अपनीसुविधानुसार वह शुल्क वापस लौटा दे।
पूर्व छात्र नेता रहे विधायक रेखचंद जैन एवं समिति सदस्यो के द्वारा लिये गये इस निर्णय का छात्र एवं उनके अभिभावको द्बारा स्वागत किया है़ ।
वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से शासकीय दंतेश्वरी महा विध्यालय के अध्यक्ष रेख चंद जैन सहित जनभागीदारी समिति सदस्य अशोक अरोरा, राजकुमार झा, घनश्याम शर्मा ,ईश्वर नाथ खम्बरी, मनीष शर्मा, इमरान खान, विजय बढ़ई ,कोमल सेना, जोहन सुता, सुरेश यादव, ज्योति राव, सुश्री कौसर एवं प्राचार्या श्रीमति बबीता दीवान व प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र मोती वाला शामिल हुये।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

