रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ 11 जून 2021) जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के द्वारा अधिवक्ता कल्याण योजना के माध्यम से दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजन को आर्थिक सहायता लंबे समय से दी जाती रही है अधिवक्ता की मृत्यु उपरांत मृतकअधिवक्ता के परिवार के सदस्यों जो नामित किया गया है या जो पात्र उत्तराधिकारी हैं को रकम ₹100000 एक लाख रुपए अधिवक्ता संघ के द्वारा अपने स्वयं के कोष से दिया जाता है।
विगत दिनों कोविड-19 के द्वितीय लहर जो कि काफी भयावह थी जिसके संक्रमण के संपर्क में आकर प्रभावित होकर कई अधिवक्ताओं द्वारा अपनी जान गवाई है इस दौरान कोविड-19 के संक्रमण का काफी असर संघ के सदस्यों पर रहा है और लगभग 8 अधिवक्ताओं का इस महामारी की चपेट में आकर मृत्यु को प्राप्त हुए हैं मृतक अधिवक्ताओं में से स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद मिश्रा के परिजन श्रीमती किरण मिश्रा एवं स्वर्गीय श्री अजय आनंद शर्मा की पत्नी श्रीमती उषा शर्मा को अधिवक्ता संघ रायगढ़ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार पांडे, उपाध्यक्ष संजय कोका, सचिव महेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता बृजलाल पटेल, रसिक सिंह चंदेल एवं संतोष आदित्य के द्वारा उनके निवास स्थान में जाकर अधिवक्ता कल्याण योजना के माध्यम से परिजनों को सहायतार्थ दी जाने वाली राशि ₹100000 एक लाख का चेक प्रदान किया गया तथा दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संघ के द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन मृतक अधिवक्ताओं के परिवार को दिया गया, उक्त आशय की जानकारी जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के सचिव महेंद्र सिंह यादव द्वारा दी गई ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

