🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जहां भी रहूंगा रायगढ़ याद रहेगा-आशुतोष पांडेय

On: June 11, 2021 4:50 PM

रायगढ़ नगर निगम में नए आयुक्त ने आज पदभार ग्रहण कर लिया, तो वहीं दूसरी तरफ पुराने आयुक्त आशुतोष पांडे की आज निगम में विदाई समारोह का आयोजन हुआ।
यह विदाई समारोह निगम के सभा कक्ष में आयोजित हुआ जिसमें आयुक्त आशुतोष पांडे सहित महापौर नेता प्रतिपक्ष एमआईसी मेंबर एल्डरमैन एवं सभी बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद गण के साथ-साथ सभी निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी ने बड़े ही भावुक होकर अपने आयुक्त को फूल और गुलदस्ते भेंट किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विदित हो कि आयुक्त आशुतोष पांडे को पुरे नगर निगम रायगढ़ परिवार ने निगम सभाकक्ष में संध्या 4:00 बजे जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों की तरफ से अनिल बाजपेई ने विदाई समारोह का संचालन किया जिसमें उनके 1 वर्ष के कार्यों को पूर्ण ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ करना बताया ,साथ ही खट्टी मीठी यादों को साझा किया एवं क्रमबद्ध समस्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा बुके के साथ सम्मानित किया गया जिसमें सर्वप्रथम महापौर जानकी काट्जू ने नगर निगम परिवार की ओर से आयुक्त आशुतोष पांडे को उनकी परिकल्पना सुग्घर रायगढ़ थीम अंतर्गत सुघ्घर राइगढ स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया ।तत्पश्चात नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी पार्षदगण में सुभाष पांडे शीनू राव मुक्तिनाथ बबुआ कमल पटेल, एल्डरमेन विज्जु ठाकुर वसीम खान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव पूर्व पार्षद डिबेश सोलंकी,अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम एवं निगम के अधिकारियों में उपायुक्त सुतीक्षण यादव कार्यालय अधीक्षक राम नारायण पटेल नित्यानंद उपाध्याय समेत विभाग प्रमुखों के साथ सैकड़ों कर्मचारियों ने उन्हें नम आंखों से सम्मानित कर विदाई दिया।समारोह दौरान एम आई सी सदस्य कमल पटेल,पार्षद सुभाष पांडेय,शीनु राव,शाखा यादव,ने भी आयुक्त के साथ बिताए पलों को साझा किया।

महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि आशुतोष पांडे निगम के ऐसे पहले आयुक्त ने जिन्होंने रायगढ़ के सभी 48 वार्डों में दौरा कर साफ सफाई का जायजा लिया और साथ ही साथ हर वार्डो की साफ-सफाई भी करवाई निश्चित तौर पर आयुक्त इसके लिए बधाई के पात्र हैं।सुघ्घर राइगढ की परिकल्पना को साकार करने इन्होंने अपनी पूरी मेहनत लगाई आगामी दिनों में निश्चित रूप से रायगढ़ टॉप 5 में जरूर आएगा।हम सबको इनकी कमी खलेगी।

नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने बताया कि मैं आयुक्त सर के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ आशुतोष पांडे जी ने कभी भी किसी भी पार्षद में भेदभाव नहीं किया चाहे वह किसी भी दल का पार्षद रहे सभी के कामों को वह सहज पुरा करते थे जिसके लिए वह निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं और रायगढ़ की ट्राफिक व्यवस्था सुधारने एवं नगर विकास में उनकी अहम भूमिका रही अंत में उन्होंने अपने सभी पार्षद दल की तरफ से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया।
कर्मकज

निगम कर्मचारी परिवार ने दिया भवनात्मक विदाई

निगम के कर्मचारियों ने भी अपने अधिकारी के बारे में बताया कि जैसे ही आयुक्त आशुतोष पांडे जी को निगम में अनुकंपा नियुक्ति के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल अपने सारे काम छोड़ कर सर्वप्रथम निगम में अनुकंपा नियुक्ति की जिसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है अधिकारियों का आना जाना तो लगा रहता है पर कुछ अधिकारी ऐसे होते हैं जो अपनी अलग से छवि बना कर जाते हैं उनमें से पांडे जी भी एक हैं उनकी एक अलग छवि रायगढ़ नगर निगम में हमेशा याद की जाएगी और उनकी कार्यशैली की भी सभी निगम कर्मचारियों ने जमकर प्रशंसा की साथ ही साथ आशुतोष पांडेय एक ऐसे अधिकारी है जिन्होंने सफाई सही नही होने पर उन्होंने निगम के कर्मचारियों के साथ अपनी भी वेतन रोक दी और नही लिया, ऐसा करने वाले रायगढ़ निगम के वे पहले अधिकारी है।
अंत मे आयुक्त आशुतोष पांडेय ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और बताया की 1 वर्ष के कार्यकाल शासनादेश के तहत मैं रायपुर मंत्रालय जा रहा हूं परिवार के पास जाने की खुशी है लेकिन डेढ़ से 2 लाख का यहां जो परिवार था दूर हो रहा है इस बात का बहुत दुख हैअभि मुझसे मिलने लोग आ रहे हैं सभी से काफी अभी भूत हूं और सधे हुए कार्यकाल में सुघ्घर रायगढ़ की परिकल्पना को सही साबित करते हुए और कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में बहुत सारे काम किए सक्सेस स्टोरी है जिसमें मीडिया का भी लगातार सहयोग मिलता रहा और निश्चित रूप से ट्रांसफर तो एक रूटीन है जो अधिकारी के जीवन का हिस्सा है दोबारा फिर रायगढ़ शहर की सेवा करने का मौका मिलेगा तो मुझे आत्मीय खुशी होगी निगम परिवार में मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ,कार्यों के दौरान कुछ विषम परिस्थितियां उत्पन्न हुई जो काम के दौरान होती हैं परिवार में बर्तन खटकते रहते हैं लेकिन सबसे जरूरी है शहर का विकास, नियम की बात पर चलते हुए हम काम करें तो वह ठोस होगा टिकाऊ होगा लंबे समय तक याद रखा जाएगा और रायगढ़ शहर को मैं बहुत प्यार करता हूं शहर भी मुझे बहुत प्यार करता है इससे मेरा मधुर संबंध है जिसे भुलाया नहीं जा सकता जहां भी रहूंगा रायगढ़ याद रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment