कुणाल दीक्षित एवं ऋषि वर्मा रहे प्रथम
रायगढ़ नगर निगम महापौर जानकी काट्जू एवम निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के हाथों वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता उत्कृष्ट चित्रकारी के लिए विजेता प्रतियोगियों को 1 cg प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन छत्तीसगढ़ के द्वारा मार्च माह में 1 सीजी प्रतियोगिता कराया गया जो रायगढ़ नगर निगम द्वारा भी संचालित क्रियान्वित हुई, जिसमें स्वच्छ रायगढ़ थीम अंतर्गत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई जिसमें कई स्कूल कॉलेज के बच्चों ने हिस्सा लिया और शहर की प्रमुख वॉल पर उत्कृष्ट चित्रकारी प्रदर्शित कर शहर वासियों को एक संदेश दिया जिसमें यह परिलक्षित हो रहा था कि रायगढ़ सुघ्घर बनने जा रहा है सुग्घर कैसे बनेगा ,सुघ्घर बन गया आदि लोगों ने अपनी अपनी कल्पना से स्वच्छ रायगढ़ के लिए चित्रकारी की जिसे शहरवासियो ने खूब सराहा,
ये रहे विजेता प्रतियोगी
प्रतियोगियों में कुणाल दीक्षित प्रथम ,वीव बेरा द्वितीय,रुचि सांवरिया तृतीय,ऋषि वर्मा प्रथम लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन रहे वही ग्रुप 1 अंतर्गत तनुजा पटेल मनीषा पटेल जया तिवारी ज्योति तिवारी, वैजंती देवांगन, ग्रुप 2 में अखिलेश सारथी,अनुराधा सिंह ,पूजा पटेल गुप्ता,आशा सारथी,कोविशि गुप्ता, वही ग्रुप 7 में सुभाष साहू नेहा आदेश्वर जितेश बहरा,ज्ञानेश सिदार,प्रियंका चक्रधारी अंकित तिवारी विजेता रहे।
गुरुवार 10 जून प्रतियोगियों को महापौर जानकी काट्जू एव आशुतोष पांडेय ने उनके उत्कृष्ट चित्रकारी के लिए 1cg प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

