रायगढ़ पुसौर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल में रायगढ़ तथा पुसौर आसपास घूम घूम कर मछली बेचने वाले से व्यवसायी से मेन रोड बड़े भंडार के पास लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूट की रकम 6,000 रूपये, मोबाईल और लूट में प्रयुक्त बाइक को जप्त किया गया है । जानकारी के अनुसार ग्राम बेलपाली बालपुर थाना चंन्द्रपुर जिला जांजगीर चाम्पा में रहने वाला मछली व्यवसायी रमेश उरांव पिता रतन उरांव उम्र 36 वर्ष दिनांक 08.06.21 को मछली बिक्री करने मो0सा0 क्र0 CG13UD8482 से रायगढ आया था । मछली बिक्री कर रात्रि 10 बजे करीब अपने घर वापस जा रहा था जिसे बडे भंडार गौरीशंकर मंदिर के पास मेन रोड पर मोटर साइकिल HF डिलक्स क्र0 CG13AL9088 में सवार चार रोककर मारपीट किये और उसके VIVO कंपनी का मोबाईल व नगदी रकम 6,000 रू0 को लूटकर भाग गये । थाना पुसौर में दिनांक 10.06.21 को रमेश उरांव के रिपोर्ट पर अज्ञात चार आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 116/2021 धारा 394 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना दरम्यान पुसौर प्रभारी सउनि इगेश्वर यादव द्वारा मुखबिर सूचना पर संदेही शिव कुमार सिदार को हिरासत में लिये जिससे पूछताछ बाद उसके दोस्त भागीरथी उर्फ गोलू सारथी, रमेश निषाद और लव कुमार मैत्री को हिरासत में लिया गया । आरोपीगण पूछताछ में शराब, मुर्गा पार्टी के लिये लूटपाट करना स्वीकार किये है । आरोपी शिवकुमार सिदार पिता विषिकेशन सिदार 29 साल ,भागीरथी उर्फ गोलू सारथी पिता सोनकेश्वर सारथी 25 साल ,रमेश निषाद पिता गुलाब निषाद उम्र 22 साल ,लव कुमार मैत्री पिता सूरज कुमार मैत्री उम्र 21 वर्ष सभी निवासी बड़े भंडार थाना पुसौर से लूट के 6,000 रूपये, विवो कम्पनी का मोबाईल एवं लूट में प्रयुक्त बाइक HF डिलक्स क्रमांक CG13-AL-9088 को जप्त किया गया है । आरोपियों को आज दोपहर रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी में सउनि इगेश्वर यादव, प्रआर केशव देवता, आरक्षक टीकाराम बरेठ व हमराह स्टाफ की सरानीय भूमिका रही ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

