🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वनों की अवैध कटाई एवं अतिक्रमण के मामले में 44 ग्रामीण भेजे गए जेल

On: June 12, 2021 5:25 PM

(किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ महासमुंद)

महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र का मामला

महासमुन्द– महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर वृक्षों की कटाई कर अतिक्रमण करने वाले 44 ग्रामीणों को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम भजपुरी में वन भूमि पर वनों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करने के आरोप में 44 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने सभी आरोपियों को भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 (1) का उल्लंघन किये जाने के अपराध में आगामी 25 तारीख तक रिमांड पर जेल भेज दिया है। हम आपको बता दें कि पूरा मामला पिथौरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भजपुरी के वन कक्ष क्रमांक 265 मिश्रित प्रजाति वनों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण किए जाने का है। जहां वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर अतिक्रमणकारियों को रोका एवं गिरफ्तार कर पिथौरा लाया गया था। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया अपराध की गंभीरता को देखते हुए सभी 44 आरोपियों को माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का फैसला किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment