रक्त दान महा दान के तर्ज पर जैन सोशल वेलफेयर जगदलपुर एसोसिएशन के साथ 34 यूनिट रक्तदान किया युवाओं ने
जगदलपुर 14 जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / पूरे प्रदेश में 1500 यूनिट रक्तदान करने के लक्ष्य के साथ 9 जून से प्रारंभ किया गया शिविरों का सिलसिला 14 जून को समाप्त हो गया। इस कड़ी में जगदलपुर स्थित ओसवाल भवनमें जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर जैन संघ की जगदलपुर ईकाई ने 34 यूनिट रक्तदान कर स्थानीय मेडिकल काॅलेज का सुपुर्द किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ जगदलपुर के विधायक और संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने किया। उन्होंने शिविर उद्घाटन अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जैन समाज के युवाओं ने दूसरी बार रक्तदान शिविर आयोजित कर प्रेरणा का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। वर्तमान में मेडिकल काॅलेज में रक्त की आवश्यकताओं को पूरा करने में यह शिविर मद्दगार साबित होगा। उन्होंने ऐसे शिविर आयोजित करते रहने की इच्छा जताते और हर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
एवं इस अवसर पर जैन श्री संघ के अध्यक्ष भंवरलाल बोथरा ने कहा कि जैन समाज का युवा लगातार अपने दायित्वों को समझ रहा है और उसका निर्वहन कर रहा है। ये हर समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। बता दें कि इस रक्तदान शिविर के अध्यक्ष धीरज बाफना और उनकी पत्नी श्रीमती भावना बाफना ने संयुक्त रूप से रक्तदान कर शिविर को आगे बढ़ाया। फिर लगातार समाज के युवाओं ने रक्तदान किया और 34 यूनिट रक्तदान कर मेडिकल काॅलेज से आई टीम को सुपुर्द किया।
इस शिविर के सफल संचालन में संगठन के जोनल अध्यक्ष सुरेन्द्र दुग्गड़, स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य शैलेन्द्र बाफना, राजू बाफना का सहयोग रहा। संगठन के शहर सचिव जीनेन्द्र टाटिया ने सभी रक्तदान दाताओं के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हुए आभार जताया।
कार्यक्रम में दिनेश कागोत,जितेंद्र कोचर,संदीप पारख,राजू बोथरा, राजेश दुग्गड़,विकाश बरड़िया,कमलेश गोलछा, अजय मिन्नी, उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”

