जगदलपुर 14 जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / शहर के ह्रदय स्थल मुख्य मार्ग(मेन रोड) में बिजली विभाग के द्वारा मेन रोड के सौदर्यीकरण बढ़ाने एवम बस्तर दशहरा में चलने वाले रथ संचालन में दिक्कतों को देखते हुए बिजली की तारो व केबल वायरों को अंडरग्राउंड किया था एवम रोड के किनारे इलेक्ट्रॉनिक्स बॉक्स लगाए गए है,बिजली विभाग के द्वारा इन इलेक्ट्रॉनिक्स बॉक्स का रखरखाव नही होने से कई बॉक्सो में करंट आ रही है स्थानीय दुकानदारो द्वारा बिजली विभाग में कई बार इसकी शिकायत की गयी है लेकिन विभाग द्वारा अभी तक कोई सुधार कार्य नही किया गया है जिससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
रविवार को इस बॉक्स में करंट की चपेट से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गयी जिससे आस पास के दुकानदारो की मदद से बचाया गया बरसात के दिन होने के कारण करंट आस पास भी फैल सकती है सदर वार्ड के निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता मयंक नत्थानी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया एवम तत्काल इलेक्ट्रॉनिक बॉक्सो के मेंटेनेस की मांग की बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही मेंटेनेस कार्य करवाने का आश्वासन दिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

