रायपुर (वायरलेस न्यूज़) कलेक्टर सौरभ कुमार ने पदभार के साथ ही अपनी कार्यशैली बताते हुए मिली शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर 29 हजार लीटर डीजल और 10 हजार लीटर पेट्रोल सहित 2 टैंकर 1 वाहन जप्त कर हड़कंप मचा दिया है।
मंदिर हसौद स्थित साईं कालोनी में छापा मारकर अवैध रूप से डीजल चोरी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मंदिर हसौद से निकले आरंग और बसना के पेट्रोल पम्पो के लिए निकले 2 टैंकर से डीजल चोरी का प्रकरण बनाकर 29 हज़ार लीटर डीज़ल,10 हज़ार लीटर पेट्रोल सहित 3 वाहन जप्त कर एम एस, एच एस डी अनुज्ञापन आदेश 1980 के उपबन्धों के उल्लंघन का प्रकरण बनाया है।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने मंदिर हसौद से चंदखुरी रोड स्थित साईं कालोनी में छापा मारा।
जिला खाद्य नियंत्रक रायपुर ने मौके पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कम्पनी के दो टैंकर क्रमांक सी जी 04 एम एच 2921,सी जी 07 बी के 6385 से वहां चालक द्वारा सीलबंद चेम्बर को खोलकर डीजल निकाल कर अवैध रूप से गोलू नाम के व्यक्ति को 60 रुपये लीटर की दर से बेचा जा रहा था।
खाद्य विभाग की टीम ने दोनों टैंकर के चालक रंजीत, मोहम्मद इरफान से मौके पर बयान लेकर जानकारी लिया। दोनों वाहन आरंग औऱ बसना के लिए रवाना हुआ था लेकिन मंदिर हसौद से चंदखुरी रोड पर पकड़ा गया।
मौके पर 20 -20 लीटर डीजल अलग से दो कंटेनर में निकला पाया गया। मौके पर एक लावारिस वाहन क्रमांक सी जी 04 एम एस 7724 खड़ा पाया गया जिसमें 5 ड्रमों में 800 लीटर डीजल रखा पाया गया।
ये डीजल भी टेंकरो से निकाल कर अवैध रूप से रखा गया था ।
खाद्य विभाग की टीम ने एम एस एच एस डी अनुज्ञापन आदेश 1980 की धाराओं के उल्लंघन किये जाने के कारण 29 हज़ार लीटर डीजल,10 हज़ार लीटर पेट्रोल, सहित 3 वाहन जप्त कर थाना प्रभारी मंदिर हसौद की अभिरक्षा में दिया गया है।
खाद्य विभाग की टीम में सहायक खाद्य अधिकारी द्वय संजय दुबे, मदनमोहन साहू,खाद्य निरीक्षक मनीष यादव,सोनल चंद्राकर, श्वेता दीवान एवं रीना साहू शामिल थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

