रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ रायगढ़ की विशेष टीम ने मंडल सुरक्षा आयुक्त के दिशा निर्देशन में आज छापा मारकर एक टिकट दलाल को पकड़ने में शानदार सफलता हासिल की है । रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि रायगढ़ में ई टिकटों की अवैध बिक्री की मिल रही लगातार शिकायतों को गंभीरता से लिया गया।।आरपीएफ बिलासपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के द्वारा दिये निर्देशो का पालन करते हुए टिकटो की कालाबाजारी करने वालो पर आरपीएफ की विशेष टीम अपने साधनों से लगातार नजर रखे हुए थी इसी बीच मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर आरपीएफ की टीम ने तुलसी होटल के पीछे माँ अम्बे की दुकान पर पहुँच कर दुकान संचालक से पूछताछ करने पर अपना नाम लक्की दादरीवाल वल्द सुरेश दादरीवाल उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 28 केलोबिहार कालोनी थाना चक्रधरनगर रायगढ़ बताया आरपीएफ टीम ने लिखित नोटिस देकर उसके पास रेल ई टिकिट बनाने इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में सहयोग करने कहा गया जिस पर उसने अपने पास मौजूद कम्प्यूटर से तीन पर्सनल यूजर आईडी बनी हुई थी इसी आईडी से अलग अलग ट्रेनों का अलग अलग दिशाओं का 40 रेल ई टिकिट की प्रतियां बुक हिस्ट्री सहित अपने प्रिंटर से प्रिंट कर निकाल कर प्रस्तुत किया टिकटों की कुल कीमत 45765 इन टिकटों को बनाने एवं बेचकर कारोबार करने के संबन्ध में मांगे जाने पर कोई वैधानिक प्रपत्र नही दिखा सका और आरपीएफ की टीम के सामने स्वीकार किया कि वह अपने ग्राहकों को रेल ई टिकट देने के एवज में अतिरिकत 50 -100 रुपये तक का कमीशन प्राप्त करता है इन टिकट को बनाने अपने एचडीएफ़सी बैंक और कर्नाटका बैंक के खाते से भुगतान करता था । आरोपी के खिलाफ आरपीएफ रायगढ़ पोस्ट में अपराध क्रमांक 65/2021 धारा 143 रेल्वे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध करके उसके कब्जे से कम्प्यूटर सेट,प्रिंटर, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन पांच सौ रुपये नगद को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ रायगढ़ की इस कार्यवाही से रायगढ़ में टिकटों की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप व्याप्त हो गया है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

