अनूपपुर / शहडोल – अनूपपुर -(मनोज द्विवेदी वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर होकर बरौनी – गोंदिया ट्रेन का रुट अचानक बदल दिये जाने से इस क्षेत्र के हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने रेल मंत्री एवं महाप्रबंधक को पत्र लिख कर उक्त ट्रेन रुट बदलने पर आपत्ति करते हुए ट्रेन का परिचालन कटनी – अनूपपुर- बिलासपुर रुट से रखने की मांग की है।
भाजपा नेता मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद श्रीमती सिंह ने 16 जून को रेल मंत्री एवं महा प्रबंधक , दपूम रेलवे बिलासपुर (छग) को पत्र लिख कर कहा है कि बरौनी – गोंदिया ( 15231) अप – डाऊन एक्सप्रेस पूर्व में बरौनी- कटनी- अनूपपुर होकर गोंदिया पहुंचती थी। वर्तमान में इस ट्रेन का रुट परिवर्तित होने से इस क्षेत्र के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने ट्रेन का परिचालन पूर्ववत कटनी – शहडोल- अनूपपुर होकर करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि इन जिलों से प्रतिदिन हजारों लोग नागपुर इलाज के लिये आना- जाना करते हैं ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”

