● वारंटियों व गुण्डा बदमाशों की धरपकड़ में जूटमिल पुलिस के हाथ आये दोनों संदिग्ध….
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) दिनांक 15/06/2021 को एसपी संतोष सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों की मीटिंग लेकर गुण्डा, बदमाशों का जांच अभियान चलाकर अधिक से अधिक वारंटों की तामिली का निर्देश दिया गया है, जिस पर सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में आज दिनांक 16/06/2021 को जूटमिल पेट्रोलिंग दौरान गुण्डा, बदमाशों की जांच, संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही थी कि आज दोपहर मुखबिर से पेट्रोलिगं पार्टी को ट्रांसपोर्ट नगर में लैलूंगा के दो लड़के सेकेण्ड हैंड बाईक बेचने के लिये चर्चा करना बताया । पेट्रोलिगं पार्टी ट्रांसपोर्टनगर पहुंची जहां एक युवक *होण्डा ड्रीम बाईक CG13K-3462* के पीछे एक किशोर को बिठाये संदिग्ध अवस्था में मिला । दोनों से बाइक बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों सख्ते में आ गये, स्टाफ दोनों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो दोनों लैलूंगा क्षेत्र के रहने वाले बताये । चौकी स्टाफ द्वारा लैलूंगा में मोटर सायकल बिक्री न कर रायगढ़ में बिक्री करने को लेकर पूछताछ करने पर बालक बताया कि जूटमिल क्षेत्र में अपने माता पिता के साथ किराये पर रहता है । उसका साथी दिलेश्वर नाग के साथ मिलकर होण्डा ड्रीम बाइक के साथ आसपास क्षेत्र में दो स्कुटी और दो TVS मोपेड की चोरी कर किराये मकान पर छिपाकर रखा है । पुलिस दोनों संदिग्धों के मेमोरंडम पर *एक होण्डा ड्रीम बाइक, दो एक्टिवा स्कुटी और दो TVS मोपेड कुल कीमती करीब ₹1,70,000* का जप्त किया गया है । आरोपी *दिलेश्वर नाग पिता कार्तिकेश्वर नाग उम्र 22 वर्ष साकिन तुरतुरा थाना लैलूंगा तथा अपचारी बालक* के विरुद्ध चौकी जूटमिल में धारा 41(1-4)CrPC/379IPC की कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अमित शुक्ला प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, नरसिंह नाथ यादव, आरक्षक बनारसी सिदार, सत्या यादव, कीर्तन यादव, श्याम लाल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । जूटमिल पुलिस लगातार संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ में लगी है जिससे कई चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है । सप्ताह भर के भीतर चोरी के चौथे मामले का खुलासा टीआई अमित शुक्ला के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

